केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी पर BJP नेता ने महाराष्ट्र सरकार की तुलना तालिबान से की

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी पर BJP नेता ने महाराष्ट्र सरकार की तुलना तालिबान से की

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : नवाब मलिक के आरोपों पर समीर वानखेड़े का पलटवार, बोले—जेल जाने को भी तैयार

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जगन्नाथ सरकार ने बुधवार को शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की तुलना तालिबान से की, जिसने हाल ही में अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया।

Read More ठाणे स्टेशन पर सतर्क यात्री ने 54,000 के मोबाइल की चोरी रोकी, चोर गिरफ्तार

एएनआई से बात करते हुए, सरकार ने राणे की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘कानून संविधान के अनुसार लागू होते हैं, लेकिन महाराष्ट्र सरकार जानबूझकर काम कर रही है। वे तालिबान की तरह हैं जो किसी भी कानून का पालन नहीं करते हैं और जैसा वे चाहते हैं वैसा ही काम करते हैं।’

Read More मुंबई : दो महीने में 30 करोड़ की नशीली सामग्री जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार

ठाकरे के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए शिवसेना नेताओं द्वारा दायर की गई शिकायतों के आधार पर नासिक और पुणे सहित कई जगहों पर उनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राणे को रत्नागिरी जिले में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि राणे ने सोमवार को ठाकरे पर एक कार्यक्रम में भारत की स्वतंत्रता के वर्ष के बारे में ज्ञान न होने का आरोप लगाया और कहा अगर मैं वहां होता तो(उन्हें) एक थप्पड़ जड़ता।

Read More मुंबई : साइबर ठगों का नया खेल: गैस कनेक्शन बंद करने की धमकी देकर की लाखों की ठगी

शिवसेना नेताओं ने राणे की टिप्पणी की कड़ी निंदा की और पार्टी नेता विनायक राउत ने उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद, राणे को रायगढ़ जिले के महाड में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जमानत दे दी। कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री को 31 अगस्त और 13 सितंबर को पूछताछ के लिए रत्नागिरी थाने में मौजूद रहने का भी आदेश दिया और भविष्य में इस तरह का अपराध न करने की चेतावनी दी।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल
मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट
मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी
मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन
मुंबई : बढ़ती गर्मी की समस्या; युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला