पालघर में निर्माणाधीन फैक्टरी की लिफ्ट गिरी, एक महिला समेत दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

पालघर में निर्माणाधीन फैक्टरी की लिफ्ट गिरी, एक महिला समेत दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

Rokthok Lekhani

पालघर : पालघर में गुरुवार (19 अगस्त) दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन फैक्टरी की लिफ्ट गिर गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। उनका कहना है कि इस हादसे के जिम्मेदार को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Read More मुंबई से 68 KM दूर आशियाना, बार गर्ल से बनी 'ड्रग्स क्वीन', फ्लैट में 6 करोड़ का 'मर्सिडीज' वाला नशा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। ठाणे नगर निगम की डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि बाडा तहसील स्थित एक हेल्थकेयर फर्म की फैक्टरी बन रही है। जब यहां स्लैब रखने का काम चल रहा था, उस वक्त लिफ्ट अचानक गिर गई।
इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को वाडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कदम ने बताया कि मृतकों की पहचान कमला बाई खानदरे और लाल के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More मुंबई : मल्टिनैशल कंपनी का अशरफ सिद्दीकी गिरफ्तार, हिंदू लड़कियों को टारगेट करने का आरोप

Read More मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय ने  रिलायंस कम्युनिकेशंस के कथित धोखाधड़ी मामले में 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त की 

Read More मुंबई: संजय निरुपम की गाड़ी पर पथराव, MNS कार्यकर्ता बोले-'गो बैक'


Tags: