मुंबई : बिना किसी मेडिकल पढ़ाई के अपना क्लीनिक खोलकर झुग्गीवासियों की अज्ञानता का फायदा उठा रहे डॉक्टरों पर कार्रवाई, पांच लोग हुए गिरफ्तार

मुंबई : बिना किसी मेडिकल पढ़ाई के अपना क्लीनिक खोलकर झुग्गीवासियों की अज्ञानता का फायदा उठा रहे डॉक्टरों पर कार्रवाई, पांच लोग हुए गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : रेड सिग्नल तोड़ा और कुचल दिया... 8 साल चली कानूनी जंग, अब हिट-एंड-रन के मुजरिम भरेंगे 1 करोड़

मुंबई : यह खबर उन तमाम लोगों के लिए है जो स्लम इलाके में रहते हैं और पास के डॉक्टर से इलाज करवाते है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने शहर के शिवाजी नगर और गोवंडी इलाके की अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। यह सभी बोगस डॉक्टर बिना किसी मेडिकल पढ़ाई के अपना क्लीनिक खोलकर झुग्गीवासियों की अज्ञानता का फायदा उठा रहे थे। पुलिस की हां कार्रवाई शिवाजीनगर और गोवंडी इलाके में हुई है।

Read More ठाणे  : दिवा रेजिडेंशियल बिल्डिंग में आग लगी, किसी के घायल होने की खबर नहीं

यह कार्रवाई मुखबिरों की पुख्ता सूचना के बाद कि गई है। पुलिस अधिकारियों के साथ बीएमसी के डॉक्टरों की टीम की भी मदद ली गई। पुलिस ने आरोपी फर्जी डॉक्टरों को रंगे हाथ लोगों का इलाज करते हुए गिरफ्तार किया है। इन सभी बोगस डॉक्टरों पर शिवाजीनगर पुलिस थाने में धारा 419,420 और भारतीय दंड संहिता की धारा 33,36 के साथ ही महारास्ट्र मेडिकल प्रेकटीशनर्स एक्ट 1961 के तहत अलग-अलग पांच मामले दर्ज किए गए हैं।

Read More मुंबई : नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, इंस्टाग्राम के जरिए चल रहा था फर्जी करेंसी का खेल

Read More मुंबई : मेट्रो का सफर अब और होने वाला है किफायती, छात्रों और पर्यटकों के लिए टिकटों पर 25% की छूट का ऐलान


Tags: