अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे बाद नागरिकों को निकालने में जुटा भारत, 48 घंटे के भीतर देश में वापस लाया जाएगा

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे बाद नागरिकों को निकालने में जुटा भारत, 48 घंटे के भीतर देश में वापस लाया जाएगा

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : शिंदे से ऑफर मिला, लेकिन फडणवीस के प्रति वफादार हूं - रवि राणा

नयी दिल्ली : एक तरफ जहाँ अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे बाद यहां भारी अफरातफरी और अराजकता का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ अब बेतहाशा खौफ के चलते लोग देश छोड़ने की पुरजोर कोशिशों में हैं और हवाई अड्डे पर अब भी बेतहाशा भीड़ है। तालिबान के दावों और आश्वासन के बावजूद लोगों में खौफ है और इसी कारण वे देश छोड़ना चाहते हैं।

Read More मुंबई : बीएमसी  ने वार्ड-वाइज प्लान और सख्त पेनल्टी के साथ कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट को सख्त किया

इधर अब भी काबुल में भारत के करीब 500 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। वहीं अब भारत सरकार द्वारा वायुसेना के C-19 एयरक्राफ्ट के जरिए लोगों को फिलहाल वहां से निकाला जा रहा है। बीते सोमवार को करीब 46 लोग वापस भारत आ पाए हैं। जबकि बाकी लोगों को आज लाने की पुरजोर कोशिश जारी रहेगी। जानकारी के मुताबिक, अब भारतीय वायुसेना 500 अधिकारियों को निकालने पर पूरी तरह से केन्द्रित है। करीब 300-400 ITBP के जवान भी फिलहाल अफगानिस्तान में मुस्तैद हैं।

Read More मुंबई : एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, कहा- उनका हाल ‘तुम लड़ो, हम कपड़े संभालते हैं’ जैसा

इसके साथ ही अब भारत की ओर से UNSC में भी इस मसले को बी उठाया गया है और दुनिया को अफगानिस्तान पर गौर करने को भी कहा है। वहीं, तालिबानी लड़ाकों ने बीते दिन काबुल में हिन्दू, सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उन्हें पूरी सुरक्षा देने का का भरोसा दिया है।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अब पूरी दुनिया की नज़र वहां के हालातों पर टिकी हुई है। वहीं भारत समेत अन्य देश अब अपने-अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में हैं। भारत ने जहाँ बीते दिन भी कुछ लोगों को बाहर निकाला है और आज भी यह महत्वपूर्ण मिशन जारी रहेगा।

Read More दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय; आखिर कब थमेगा मौत और हादसों का सिलसिला?


Tags:

Related Posts