ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर होगा महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर होगा महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : खुलेआम बिक रहा था 'मेड इन पाकिस्‍तान' माल, मुंबई से सप्लाई रैकेट, दुकानों में पड़ी रेड तो रैकेट का भंडाफोड़

मुंबई : कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के अभाव में विभिन्न दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। संभावित तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी महसूस न हो, इसके लिए प्रत्येक जिले को ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का काम युद्धस्तर पर शुरू है। यह बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने विश्वास प्रकट किया कि ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बनेगा।

Read More मुंबई : हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप; इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में 'डेंजर' लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मीरा-भायंदर में ऑक्सीजन उत्पादन परियोजना के ऑनलाइन शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री एवं ठाणे जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे, विधायक प्रताप सरनाईक, मीरा-भायंदर महानगरपालिका के नगरसेवक आदि उपस्थित थे।
मीरा-भायंदर नगर पालिका द्वारा विभिन्न जन उपयोगी विकास के काम किए हैं। इसमें स्वीमिंग पुल और थियेटर का काम प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि मीरा-भायंदर क्षेत्रों में कर्तव्य परायण विधायक प्रताप सरनाईक के कार्यों से जन-कार्य हुआ है और भविष्य में भी किया जाएगा।

Read More मुंबई : जोगेश्वरी में शराबी पत्नी ने किया पति पर हमला, हाथ-पैर में आईं गंभीर चोटें, केस दर्ज

कोरोना काल में सबसे पहले ठाणे जिले में ऑक्सीजन परियोजना लगाई गई थी। इस वजह से ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर होने वाला ठाणे पहला जिला बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली लहर के अनुभव को देखते हुए तीसरी लहर में कोई भी मरीज ऑक्सीजन से वंचित नहीं रहेगा। राज्य में कोरोना मुक्त गांव की अवधारणा को बड़े पैमाने पर लागू करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हर कोई अपने गांव को कोरोना मुक्त रखने का प्रयास करेगा तो महाराष्ट्र जरूर कोरोना मुक्त होगा।

Read More भिवंडी : डंपिंग ग्राउंड में दफन गुटखा फिर हुआ गायब... 64 लाख का माल गड्ढे से निकाल ले गए माफिया


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत