मुंबई की टीचर से प्रोफेसर ने होटल में किया दुष्कर्म

मुंबई की टीचर से प्रोफेसर ने होटल में किया दुष्कर्म

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई :डोंगरी में स्कूटर की मामूली टक्कर हिंसक भीड़ के हमले में बदल गई; 3 गिरफ्तार, 1 हिरासत में

मुंबई : राजस्थान के उदयपुर पुलिस ने एक प्रोफेसर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंबई में कोचिंग सेंटर चलाने वाली महिला ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। कोचिंग चलाने वाली महिला का आरोप है प्रोफेसर ने शादी का झांसा देकर उदयपुर के एक होटल में बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रोफेसर है।

Read More मुंबई : पुनर्निर्माण की महाक्रांति! मोतीलाल नगर में म्हाडा का पहला मेगा टाउनशिप प्रोजेक्ट धमाका...

पुलिस के मुताबिक, दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। महिला ने पिछले दिनों मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। गोगुंदा पुलिस ने बताया कि मुंबई के खारघर निवासी एक महिला का अपने पति से करीब 12 साल पहले तलाक हो गया था। महिला अपने पुत्र के साथ रहती है। जो मुंबई में इंजीनियरिंग कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाती है। महिला का कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया के जरिए उदयपुर के सेक्टर 3 निवासी नीरज मारोठिया से संपर्क हुआ।

Read More मुंबई : 36वां महाराष्ट्र पुलिस स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन 2026 शुरू 

संपर्क होने के बाद दोनों के बीच लंबी बातें शुरू हो गई।  एक-दूसरे को अपने नंबर दे दिए। दोस्ती गहरी होने के बाद आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया। उसे उदयपुर आने के लिए कहने लगा। महिला 9 जुलाई को युवक से मिलने उदयपुर पहुंची। इस दौरान आरोपी ने गोगुंदा के बरौलिया स्थित स्पेक्ट्रम रिसोर्ट में महिला को ठहराया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

Read More मुंबई : एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, कहा- उनका हाल ‘तुम लड़ो, हम कपड़े संभालते हैं’ जैसा


Tags: