ठाणे के बिल्डर से अवैध वसूली का आरोप, पूर्व पुलिस कप्तान परमबीर सिंह के खिलाफ जांच के लिए बनाई एसआईटी

ठाणे के बिल्डर से अवैध वसूली का आरोप, पूर्व पुलिस कप्तान परमबीर सिंह के खिलाफ जांच के लिए बनाई एसआईटी

Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र: मुंबई के पूर्व पुलिस कप्तान परमबीर सिंह व 27 अन्य द्वारा कथित फिरौती वसूली के मामले में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने जांच का फैसला किया है। इसके लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। दरअसल महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह ने अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। इसके बाद परमबीर सिंह व महाराष्ट्र सरकार के बीच एक तरह की जंग छिड़ गई है। देशमुख को कुर्सी गंवानी पड़ी तो परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस की कप्तानी। 

Read More नवी मुंबई : BJP और एकनाथ शिंदे सेना ने एक-दूसरे के खिलाफ खड़े किए महापौर और उपमहापौर प्रत्याशी

आईपीएस परमबीर सिंह व अन्य के खिलाफ बिल्डर केतन तन्ना ने पिछले सप्ताह ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। इस केस में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एफआईआर में परमबीर सिंह के अलावा डीसीपी दीपक देवराज, सहायक आयुक्त प्रदीप शर्मा, इंस्पेक्टर राजकुमार कोथमिरे, जेल में बंद गैंगस्टर रवि पुजारी व ठाणे के एक पत्रकार के नाम हैं। 

Read More Pune : नागरिक अब हर सोमवार को बिना अपॉइंटमेंट के सीधे पुलिस कमिश्नर से मिल सकते है

एफआईआर में बिल्डर तन्ना ने आरोप लगाया है कि परमबीर सिंह जब ठाणे के पुलिस आयुक्त थे, तब जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच आरोपियों ने उन्हें एंटी एक्सटॉर्शन सेल में तलब कर गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने को लेकर धमकाया और उनसे 1.25 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। इस मामले के अलावा महाराष्ट्र सीआईडी सट्टे के बुकी सोनू जालान द्वारा सिंह के खिलाफ लगाए गए कथित फिरौती के आरोपों की जांच की जा रही है। 
उल्लेखनीय है कि परमबीर सिंह को इस साल मार्च में मुंबई पुलिस के प्रमुख के पद से हटा दिया गया था।

Read More मुंबई : लिफ्ट निरीक्षण प्रणाली को किया जाएगा मजबूत, 519 नए पद किए जाएंगे सृजित

देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई थी।  इसके बाद उठे विवाद के दौरान परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृहमंत्री देशमुख पर अवैध वसूली कराने के आरोप लगाए थे। इसके बाद देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा था। इस मामले की जांच जारी है।

Read More मुंबई: मनरेगा कार्यों की धीमी प्रगति, कैग की रिपोर्ट


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल
मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट
मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी
मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन
मुंबई : बढ़ती गर्मी की समस्या; युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला