सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बंदूक लहराता नजर आया पुलिसकर्मी, निलंबित

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बंदूक लहराता नजर आया पुलिसकर्मी, निलंबित

Rokthok Lekhani

मुंबई : सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी बंदूक लहराता नजर आया जिसके बाद अमरावती पुलिस प्रशासन ने उसे निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमरावती जिले के चंदूर बाजार पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल महेश मुरलीशार काले के इस कृत्य की वजह से पुलिस बल की छवि खराब हुई है। वायरल वीडियो में काले कथित तौर पर बंदूक हाथ में थामे, यह कहते हुए दिख रहे हैं कि अमरावती में जो क़ानून-व्यवस्था का पालन करेगा वह फायदे में रहेगा।

Read More मुंबई: राज्यसभा में कांग्रेस की रणनीति पर सवाल, ठाकरे से पीछे हटने की अपील पर चर्चा

एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद काले को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की नजर में उसके कृत्य से पुलिस बल की छवि खराब हुई।’’ अमरावती (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक हरि बालाजी ने कहा कि वीडियो फ़िल्मी अंदाज में शूट किया गया है। अधिकारी ने बताया ‘‘वह (काले) हथियार लहराते दिख रहे हैं। हम इसे प्रोत्साहन नहीं देते। उन्हें मंगलवार को निलंबित कर दिया गया ।’’

Read More कोल्हापुर :महाराष्ट्र सदन में मूर्तियों को बदलने के लिए आंदोलन

Read More मुंबई : पिछले १२ वर्षों में देश में लूट का माहौल - हर्षवर्धन सपकाल

Read More मुंबई : शिवसेना प्रवक्ता ने 'लाड़की बहना योजना' पर विपक्ष के आरोप को बताया बेबुनियाद


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत