मुंबई : मालवणी पुलिस ने पोर्न मामले में एक और एफआईआर किया दर्ज

मुंबई : मालवणी पुलिस ने पोर्न मामले में एक और एफआईआर किया दर्ज

Rokthok Lekhani

Read More ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण का जोरों पर; जनवरी 2027 तक मेट्रो सेवा आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी

मुंबई : मालवणी पुलिस ने पोर्न मामले में एक और एफआईआर दर्ज किया है, जिसमें अभिनेत्री गहना वशिष्ठ और राज कुंद्रा की कंपनी के चार निर्माताओं को मामले में आरोपी बनाया गया है।

Read More मुंबई : कल नहीं आएगा, भिवंडी में भी शनिवार को वॉटर कट;  प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट

एक महिला ने मामले की छानबीन कर रही प्रापर्टी सेल से शिकायत की कि उसे हॉटशॉट्स ऐप के लिए बनाई गई पोर्न फिल्म में जबरन काम करने के लिए मजबूर किया गया। मुंबई में रहने वाली मॉडल व अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसे बड़ी हिंदी फिल्मों में काम देने का वादा किया गया था, लेकिन उसे अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर किया गया।

Read More मुंबई के 'स्पेयर पार्ट्स' वाले खेल में 10 करोड़ की सेंधमारी: पुलिस फाइल में अटकी अनुमति, आरोपियों ने चली चाल

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध अक्शा बीच इलाके में हुआ था, जो मालवणी पुलिस स्टेशन के तहत आता है इसलिए मामला यहां दर्ज कर मालवणी पुलिस को सौंप दिया गया है। अधिकारी के मुताबिक मामले में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करने के बाद मामला आगे की छानबीन के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।

Read More मुंबई : कथित फ़ूड पॉइज़निंग से चार लोगों के एक परिवार की मौत, जाँच जारी


Tags: