मुंबई से सटे वसई इलाके के समंदर में मिली सर कटी लाश

मुंबई से सटे वसई इलाके के समंदर में मिली सर कटी लाश

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: BMC में 122 इंजीनियरों के ट्रांसफर कैंसिल; भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एडमिनिस्ट्रेशन का यू-टर्न, असली मामला क्या है?

मुंबई : मुंबई से सटे वसई के भुइगांव इलाके के समुद्री किनारे पर सूटकेस में एक अनजान महिला का शव मिला है। पुलिस को शक है कि इस महिला की हत्या कर सर को धड़ से अलग करने के बाद लाश को सूटकेस में भरकर समुद्र में फेंका गया होगा। लाश सूटकेस में कई दिनों से रखी जाने की वजह से काफी हद तक सड़ गई है। महिला के शरीर पर कपड़ा भी है।

Read More मुंबई : 32 बाल विवाह रोककर प्रशासन ने दिखाई तत्परता

भुईगांव में समुद्र के किनारे लहरों के साथ एक सूटकेस भी बह कर आ गया था। इस सूटकेस से बहुत ज्यादा दुर्गंध आ रही थी। इस वजह से कुछ गलत घटना होने की शंका के चलते स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की है। घटनास्थल पर आकर जब पुलिस ने सूटकेस खोला तब वे भी चकरा गए। सूटकेस में एक महिला की लाश थी लेकिन सर गायब था। फिलहाल पुलिस में मामले की जांच के लिए महिला के शव को मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More मुंबई :  ड्रग्स मामले में आया नया मोड़, श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही के खिलाफ पुलिस को नहीं मिला सबूत

पुलिस ने इस मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस के लिए महिला की शिनाख्त करना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। पुलिस इस मामले को हल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस मामले की जांच के लिए चार टीमें भी तैयार की गई है। एक महीने के दौरान वसई पुलिस थाने की हद में 3 लाशें मिल चुकी हैं। दो लाशें वसई के पांचू बंदर के किनारे पर मिली थी जबकि एक लाश आज भुईगांव में समुद्र के किनारे मिली है।

Read More मुंबई में ड्रग्स का कारोबार करने वाले तस्करों पर एक्शन, दो मंजिला मकान ध्वस्त   


Tags: