मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्‍नर परमबीर सिंह ने नहीं चुकाया है 24 लाख का किराया, हो सकती है कार्रवाई

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्‍नर परमबीर सिंह ने नहीं चुकाया है 24 लाख का किराया, हो सकती है कार्रवाई

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में 48 घंटे के भीतर अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की मौत, जांच जारी

मुंबई: भ्रष्‍टाचार के आरोपों में घिरे आईपीएस अफसर और मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्‍नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) के खिलाफ एक और मामले में कार्रवाई हो सकती है. उनपर ठाणे में पुलिस प्रमुख रहते हुए मालाबारी हिल्‍स इलाके में आधिकारिक अपार्टमेंट में रहने और उसका किराया न चुकाने का आरोप है. यह बकाया इस समय लाखों में हो गया है.

Read More मुंबई में अपना घर बेच किराए के मकान में रह रहे अनुपम खेर, जानें एक्टर ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला

जानकारी के अनुसार परमबीर सिंह को 18 मार्च, 2015 को ठाणे का पुलिस आयुक्‍त बनाया गया था. उससे पहले वह मुंबई में स्‍पेशल रिजर्व पुलिस फोर्स के एडिशनल डीजीपी थे. इस दौरान उन्‍हें मालाबार हिल्‍स के बीजी खेर मार्ग के नीलिमा अपार्टमेंट में सरकारी अपार्टमेंट मुहैया कराया गया था. इसके बाद जब उनकी पोस्टिंग ठाणे में हुई तब भी उन्‍होंने नीलिमा अपार्टमेंट खाली नहीं किया. जबकि उन्‍हें ठाणे में भी सरकारी आवास मिला था.

Read More मुंबई : 27 साल पुराने एनकाउंटर का बदला! मुंबई में ‘खबरी’ की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

इंडियन एक्‍सप्रेस की खबर के अनुसार ठाणे में उनकी पोस्टिंग के दौरान 17 मार्च, 2015 से लेकर 29 जुलाई 2018 तक किराये और पेनाल्‍टी को जोड़कर उनके ऊपर 54.10 लाख रुपये बकाया था. परमबीर सिंह ने इसके लिए 29.43 लाख रुपये चुकाये थे. जबकि 24.66 लाख रुपये अब भी बकाया हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार 35 आईपीएस अफसरों के ऊपर करीब 4 करोड़ रुपये बतौर रेंट और पेनाल्‍टी बकाया है.

Read More मुंबई :बृहन्मुंबई नगर निगम  ने सुरंग के काम के लिए पूरे मुंबई में 30 घंटे पानी की सप्लाई बंद करने की घोषणा की

अफसरों को पोस्टिंग खत्‍म होने के 15 दिनों तक मौजूदा सरकारी आवास में रहने की छूट मिलती है. सरकार इस दौरान सिर्फ लाइसेंस फीस ही वसूलती है. अगर अफसर इन 15 दिनों में आवास खाली नहीं करता है तो सरकार किराये के साथ ही पेनाल्‍टी भी वसूलती है.

सूत्रों के अनुसार यह भी कहा गया है कि जब इस साल परमबीर सिंह और महाराष्‍ट्र के तत्‍कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के बीच विवाद हुआ था तो उस समय उन्‍होंने अपना बकाया माफ करने की अपील की थी. उन्‍होंने कहा था कि उनके परिवार को मुंबई में रहने के लिए एक जगह चाहिए.


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : मुंबई वाला घर बनेगा निशाना', लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने कपिल शर्मा को धमकाया मुंबई : मुंबई वाला घर बनेगा निशाना', लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने कपिल शर्मा को धमकाया
मुंबई : मुंबई ड्रग्स ओवरडोज केस: विदेश से लौटते ही मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 लोग पकड़े गए
मुंबई : दिल, दिमाग, आंत का रंग हरा, फूड पॉइजनिंग से मौतें नहीं, मुंबई तरबूज केस की मिस्ट्री गहराई, आखिर उस रात क्या हुआ था?
मुंबई में 30 घंटे पानी की सप्लाई बंद! 5 से 6 मई तक 6 वार्ड होंगे प्रभावित, कुर्ला, घाटकोपर और परेल
मुंबई लोकल के यात्री ध्यान दें, इन रूटों पर रहेगा 10 घंटे का मेगा ब्लॉक, यात्रा करने से पहले रूट जरूर देख लें
मुंबई : सांताक्रूज़-चेम्बूर लिंक रोड प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति, वकोला नाले पर अंतिम संरचनात्मक लिंक पूरा