लखनऊ के दुबग्गा इलाके में एक मकान से पकड़े अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकी, वसीम नाम के युवक से चल रही पूछताछ

लखनऊ के दुबग्गा इलाके में एक मकान से पकड़े अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकी, वसीम नाम के युवक से चल रही पूछताछ

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में 48 घंटे के भीतर अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की मौत, जांच जारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दुबग्गा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस और एटीएस की टीमों ने एक घर को घेर किया। बताया जा रहा है कि यहां एक घर में पुलिस और एटीएस को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पूछताछ के बाद अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया गया है।

Read More मुंबई से पुणे तक 180 बच्चियों का यौन शोषण, 350 वीडियो, अमरावती में 19 साल का मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर गिरफ्तार

दुबग्गा के पास काकोरी में ATS का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। यहां पर फरीदी नगर में कुछ संदिग्ध लोगों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस और एटीएस की टीमें पहुंची। बताया जा रहा है कि कि जिन दो लोगों को हिरासत में लिया गया है वे अलकायदा के आतंकी हैं। इनका हैंडलर पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा से बताया जा रहा है।
जिस घर में संदिग्ध छिपे होने की सूचना है। उन्हें घर के अंदर नजरबंद कर दिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। घर के चारों तरफ भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। घर के चारों तरफ से घेराबंदी की गई है। घर के आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं हैं ताकि इलाके से कोई बाहर न आ सके और न ही बाहर का कोई शख्स अंदर जा सके।

Read More मुंबई मेट्रो 2B साइट पर हादसा: निर्माण कार्य के दौरान पलटा 400 टन का क्रेन, ट्रैफिक डायवर्ट कर राहत कार्य शुरू

किसी बड़ी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस और एटीएस की टीमों ने मकान के आसपास के इलाके को पहले ही खाली करा लिया है। लोगों को यहां आने-जाने से रोका जा रहा है। आसपास मकानों के लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि मौके पर एटीएस के कमांडो भी हैं। इसके साथ बम निरोधक दस्ता भी मौजूद है। आशंका है कि संदिग्धों के पास विस्फोटक सामग्री हो सकती है इसलिए एटीएस बम निरोधक दस्ता अपने साथ ले गई। मौके से कुछ विदेशी असलहे भी बरामद हुए हैं।

Read More मुंबई : परेल स्टेशन का 19 करोड़ का अमृत भारत अपग्रेड एक साल में गिराने की संभावना

बताया जा रहा है कि पुलिस और एटीएस ने जिस मकान को घेरा है, वह मकान मलिहाबाद के शाहिद नाम के युवक का है। कहा जा रहा है कि उसने यह मकान पंद्रह साल पहले खरीदा था। बीते दिनों यहां वसीम नाम का एक संदिग्ध युवक नजर आ रहा था।


Tags:

Related Posts