ठाणे जिले में येयूर हिल्स इलाके की एक झील में डूबने से 16 वर्षीय एक किशोर की मौत

ठाणे जिले में येयूर हिल्स इलाके की एक झील में डूबने से 16 वर्षीय एक किशोर की मौत

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : नकली पुलिसवालों ने एयरपोर्ट के पास दुबई से लौटे 28 साल के युवक से 53,000 लूटे

ठाणे जिले में रविवार सुबह येयूर हिल्स इलाके की एक झील में डूबने से 16 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। एक निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Read More ठाणे  : दिवा रेजिडेंशियल बिल्डिंग में आग लगी, किसी के घायल होने की खबर नहीं

उन्होंने बताया कि किशोर की पहचान प्रसाद पावस्कर के रूप में हुई है और वह उन छह बच्चों में शामिल था, जो नील तलाओ झील में तैरने गए थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

Read More मुंबई: बर्थडे पर पीएम के नाम से फर्जी लेटर और उगाही की कोशिश... मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो को दबोचा

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि किशोर ने झील में छलांग लगाई लेकिन वह पत्थर से टकरा गया। अन्य लड़कों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह इस दौरान पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

Read More मुंबई में 164 स्कूल बिना इजाज़त के; हज़ारों स्टूडेंट्स का भविष्य अधर में

उन्होंने बताया कि बाद में किशोर के शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वर्तक नगर पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

कदम ने बताया कि वहीं पांच अन्य लड़कों में से एक येयूर जंगल में लापता हो गया है। उसकी तलाश जारी है।