मुंबई के पश्चिमी उपनगर ओशिवारा में एक ग्राउंड प्लस छह मंजिला आवासीय इमारत भीषण आग लग गई

मुंबई के पश्चिमी उपनगर ओशिवारा में एक ग्राउंड प्लस छह मंजिला आवासीय इमारत भीषण आग लग गई

मुंबई : मुंबई के पश्चिमी उपनगर ओशिवारा में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गयी। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग छह मंजिला आशियाना टावर के एक हिस्से में सुबह आठ बजे लगी थी और इसके प्रथम तल पर फैल गयी।

Read More मुंबई :‘भारत टैक्सी’ की हुई शुरुआत, कमीशन का खेल खत्म, पीयूष गोयल बोले- ड्राइवर बनेंगे मालिक

एक स्थानीय पार्षद ने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया क्योंकि सीएनजी फिलिंग स्टेशन इमारत के पास में स्थित है।

Read More मुंबई : देश में मौसम का बड़ा बदलाव: कई राज्यों में लू और कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों और टैंकरों को आग बुझाने के काम में लगाया गया और लगभग चार घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Read More मुंबई : बॉम्बे हाई कोर्ट  ने फहीम अंसारी की ऑटोरिक्शा चलाने की मंजूरी की अर्जी खारिज कर दी

दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन स्थानीय निवासियों को संदेह है कि इसका कारण शार्ट सर्किट था।

Read More मुंबई एयरपोर्ट बना जंग का मैदान, स्पाइस जेट की उड़ानें रद होने से यात्री घंटों रहे परेशान, खूब मचा हंगामा

स्थानीय पार्षद राजू पेडनेकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि आग लगने से पहले इमारत के निवासियों ने कुछ तेज आवाज सुनी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘एक सीएनजी पंप इमारत और एक स्कूल के बीच स्थित है। यदि आग यहां तक फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।’’