MSRDC ने मानसून के दौरान होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों के लिए एक नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया

MSRDC ने मानसून के दौरान होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों के लिए एक नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने मानसून के दौरान होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों के लिए एक नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया है। लोग इस नियंत्रण केन्द्र से संपर्क कर अपनी समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं।

एमएसआरडीसी ने बृहस्पतिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि यह नियंत्रण केन्द्र 24 घंटे काम करेगा।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र कैबिनेट ने एआई डिपार्टमेंट, महावितरण आईपीओ समेत 5 बड़े फैसलों को मंजूरी दी

लोग यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए 022-26517935/26420914 अथवा 8850421579 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Read More मुंबई : स्कूल बसों की मनमानी पर रोक; रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी बताएगी स्कूल बस का किराया

गौरतलब है कि मानसून के दौरान महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत अन्य शहरों में जलभराव, सड़क क्षतिग्रस्त होने अथवा धंसने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Read More मुंबई : जमीन विवाद में मंत्री प्रताप सरनाईक पर मामला दर्ज

एमएसआरडीसी का इंजीनियरिंग विभाग मुंबई में फ्लाइओवरों की मरम्मत के अलावा अन्य सड़कों के रख-रखाव के लिए भी जिम्मेदार है।

Read More मुंबई-पुणे रूट पर 5 घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी

मानसून के दौरान वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए इस नियंत्रण केन्द्र की स्थापना की गयी है।

Tags: