MSRDC ने मानसून के दौरान होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों के लिए एक नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया

MSRDC ने मानसून के दौरान होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों के लिए एक नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने मानसून के दौरान होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों के लिए एक नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया है। लोग इस नियंत्रण केन्द्र से संपर्क कर अपनी समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं।

एमएसआरडीसी ने बृहस्पतिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि यह नियंत्रण केन्द्र 24 घंटे काम करेगा।

Read More मुंबई : 20,000 महिलाओं ने KYC नहीं कराया, नवंबर की किस्तें अभी भी बाकी

लोग यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए 022-26517935/26420914 अथवा 8850421579 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Read More मुंबई :विधानसभा में पेश किए गए 'धर्म की स्वतंत्रता विधेयक' पर ज़ोरदार चर्चा होने की संभावना

गौरतलब है कि मानसून के दौरान महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत अन्य शहरों में जलभराव, सड़क क्षतिग्रस्त होने अथवा धंसने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Read More नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हाई स्पीड ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, 8 महिलाओं की मौत

एमएसआरडीसी का इंजीनियरिंग विभाग मुंबई में फ्लाइओवरों की मरम्मत के अलावा अन्य सड़कों के रख-रखाव के लिए भी जिम्मेदार है।

Read More मुंबई : युद्ध के बीच प्याज के एक्सपोर्ट में गिरावट, लासलगांव मार्केट में कीमतों में भारी गिरावट

मानसून के दौरान वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए इस नियंत्रण केन्द्र की स्थापना की गयी है।

Tags: