मुंबई : शादी का झांसा देकर बार सिंगर का शोषण, 2 करोड़ की ठगी, बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Mumbai: Bar singer exploited on the pretext of marriage, cheated of Rs 2 crore, FIR registered against builder
मुंबई के मीरा रोड इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 32 वर्षीय महिला सिंगर ने एक बिल्डर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, करोड़ों रुपये की ठगी और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर काशीगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता के मुताबिक, वह एक ऑर्केस्ट्रा बार में सिंगर के तौर पर काम करती थी. जहां अक्टूबर 2023 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई, जो बार में अक्सर आता‑जाता था. आरोपी ने खुद को रौनक ग्रुप से जुड़ा बिल्डर बताया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी.
मुंबई : मुंबई के मीरा रोड इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 32 वर्षीय महिला सिंगर ने एक बिल्डर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, करोड़ों रुपये की ठगी और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर काशीगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता के मुताबिक, वह एक ऑर्केस्ट्रा बार में सिंगर के तौर पर काम करती थी. जहां अक्टूबर 2023 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई, जो बार में अक्सर आता‑जाता था. आरोपी ने खुद को रौनक ग्रुप से जुड़ा बिल्डर बताया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी.
शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध
महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर बार की नौकरी छोड़ने के लिए कहा. नवंबर 2023 में आरोपी पहली बार महिला के घर आया और परिवार की गैर‑मौजूदगी में शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद आरोपी उसे अंधेरी, बांद्रा, लोनावला और गोवा जैसी जगहों पर ले गया, जहां बार‑बार उसके साथ संबंध बनाए.
फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी
महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे अंधेरी वेस्ट में फ्लैट दिलाने का झांसा दिया. उसने कहा कि 7 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाला फ्लैट वह अपने संपर्कों के जरिए करीब 5.48 करोड़ रुपये में दिलवा देगा. इस पर भरोसा करते हुए महिला ने जून 2025 में 11 लाख रुपये का चेक दिया. इसके बाद उसने अपनी जमा पूंजी, सोना बेचकर और दोस्तों से उधार लेकर करीब 2 करोड़ रुपये नकद आरोपी को सौंप दिए.


