मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की 12 करोड़ की फरारी स्पीड ब्रेकर पर अटकी
Mumbai Indians captain Hardik Pandya's Rs 12 crore Ferrari stuck on speed breaker
मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान हार्दिक पंड्या हाल ही में अपनी नई 12 करोड़ रुपये की फरारी चलाते हुए मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किए गए। स्पोर्ट्स कारों का ग्राउंड क्लीयरेंस बहुत कम होता है, जिसके कारण मुंबई के ऊंचे स्पीड ब्रेकर से कार को बचाना हार्दिक के लिए चुनौती बन गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक ने कार के निचले हिस्से को डैमेज से बचाने के लिए क्रिएटिव तकनीक का इस्तेमाल किया, उन्होंने कार को सीधा ले जाने के बजाय तिरछा करके सावधानी से स्पीड ब्रेकर पार किया।
मुंबई : मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान हार्दिक पंड्या हाल ही में अपनी नई 12 करोड़ रुपये की फरारी चलाते हुए मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किए गए। स्पोर्ट्स कारों का ग्राउंड क्लीयरेंस बहुत कम होता है, जिसके कारण मुंबई के ऊंचे स्पीड ब्रेकर से कार को बचाना हार्दिक के लिए चुनौती बन गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक ने कार के निचले हिस्से को डैमेज से बचाने के लिए क्रिएटिव तकनीक का इस्तेमाल किया, उन्होंने कार को सीधा ले जाने के बजाय तिरछा करके सावधानी से स्पीड ब्रेकर पार किया।
पुलिस अधिकारियों के साथ मजेदार मुलाकात
स्पीड ब्रेकर पार करने के बाद हार्दिक ने वहां मौजूद कुछ पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की। मुंबई की सड़कों पर ऐसी दुर्लभ और महंगी कार को देखकर पुलिसकर्मी भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए और हार्दिक का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें हार्दिक का अपनी लग्जरी कार के प्रति पजेसिव व्यवहार साफ नजर आ रहा है।
केकेआर के खिलाफ मिशन छठा खिताब
मैदान के बाहर मस्ती के बाद अब हार्दिक का असली इम्तिहान रविवार को वानखेड़े में होगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस, पिछले पांच सालों से खिताबी सूखे का सामना कर रही है। पिछले सीजन में टीम क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी, लेकिन इस बार रोहित शर्मा की फॉर्म और जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव व तिलक वर्मा जैसे विश्व चैंपियन सितारों की मौजूदगी में टीम रिकॉर्ड छठे खिताब के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
वर्ल्ड चैंपियंस भरी हुई है MI की टीम
मुंबई इंडियंस टीम वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों से भरी हुई है। टीम में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे भारतीय टीम के खिलाड़ी मौजूद हैं। जो किसी भी पल मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ सकते हैं। ऐसे में अन्य टीमों को मुंबई इंडियंस से डर लग रहा होगा।


