मुंबई : बनारस से मुंबई के लिए स्पेशल समर ट्रेन, जानिए किस डेट से बुक होंगे टिकट

Mumbai: Special summer train from Varanasi to Mumbai, know from which date the tickets will be booked

मुंबई : बनारस से मुंबई के लिए स्पेशल समर ट्रेन, जानिए किस डेट से बुक होंगे टिकट

बनारस से मुंबई के लिए रेलवे गर्मी की छुट्टी में समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. चलिए आगे जानते हैं इसके बारे में.  कब से कब तक चलेगी: रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार एवं वृहस्पतिवार को तथा बनारस से 03 अप्रैल से 02 मई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को 10 फेरों के लिये संचालित किया जाएगा. 

मुंबई : बनारस से मुंबई के लिए रेलवे गर्मी की छुट्टी में समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. चलिए आगे जानते हैं इसके बारे में.  कब से कब तक चलेगी: रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार एवं वृहस्पतिवार को तथा बनारस से 03 अप्रैल से 02 मई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को 10 फेरों के लिये संचालित किया जाएगा. 

 

Read More मुंबई : धारावी में गैस सिलेंडर के ट्रक में आग लगने से हुए कई धमाके ; वाहन जलकर राख 

कितने कोच होंगे: उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. 

Read More मुंबई : अब बीजेपी ने हिंदुत्व का त्याग कर ‘सत्ता जिहाद’ का सहारा लिया - उद्धव ठाकरे 

मुंबई से बनारस चलेगी स्पेशल ट्रेन: 01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 01 से 30 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं वृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन थाणे 12.36 बजे, कल्याण से 12.55 बजे, ईगतपुरी से 14.45 बजे, नासिक रोड से 15.15 बजे, जलगांव से 18.45 बजे, भुसावल से 19.15 बजे, खण्डवा से 21.00 बजे, इटारसी से 23.55 बजे, दूसरे दिन रानी कमलापति से 01.15 बजे, बीना से 08.00 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) से 10.30 बजे, उरई से 12.00 बजे, गोविन्दपुरी से 14.45 बजे, फतेहपुर से 16.20 बजे तथा सूबेदारगंज से 17.55 बजे छूटकर बनारस 23.30 बजे पहुंचेगी. 

Read More कुणाल कामरा का मुंबई आने पर “शिवसेना शैली” में स्वागत किया जाएगा - राहुल कनाल 

वापसी का ये होगा रूट: वापसी यात्रा में 01074 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 03 अप्रैल से 02 मई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को बनारस से 05.30 बजे प्रस्थान कर सूबेदारगंज से 09.45 बजे, फतेहपुर से 12.00 बजे, गोविन्दपुरी से 13.35 बजे, उरई से 15.22 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 17.30 बजे, बीना से 22.30 बजे, दूसरे दिन रानी कमलापति से 01.10 बजे, इटारसी से 02.50 बजे, खण्डवा से 05.53 बजे, भुसावल से 08.15 बजे, जलगांव से 08.50 बजे, नासिक रोड से 11.25 बजे, ईगतपुरी से 13.10 बजे, कल्याण से 15.00 बजे तथा थाणे से 15.20 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 16.40 बजे पहुंचेगी.

Read More मुंबई: कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू  कार से दुर्घटना; तीन लोग घायल