मुंबई के नेशनल पार्क में दौड़ पड़ी वन की रानी, पीयूष गोयल ने टॉय ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दी 'गुड न्यूज'

The Queen of the Forest started running in Mumbai's National Park, Piyush Goyal gave the 'good news' by flagging off the toy train.

मुंबई के नेशनल पार्क में दौड़ पड़ी वन की रानी, पीयूष गोयल ने टॉय ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दी 'गुड न्यूज'

पश्चिमी उपनगर बोरिवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की पसंदीदा वन रानी यानि टॉय ट्रेन एक बार फिर दौड़ पड़ी है। शनिवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि करीब 50 साल से यह टॉय ट्रेन नेशनल पार्क की विशेष पहचान थी। प्राकृतिक आपदा के कारण कुछ दिन के लिए बंद पड़ गई थी, लेकिन अब नए रूप और नए रंग में फिर से शुरू की गई है। ऐसा प्रयास किया जाए कि मुंबई में जो भी पर्यटक आए, उसकी यात्रा तब तक अधूरी रहे जब तक कि वह टॉय ट्रेन से यात्रा नहीं कर लें।

मुंबई :  पश्चिमी उपनगर बोरिवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की पसंदीदा वन रानी यानि टॉय ट्रेन एक बार फिर दौड़ पड़ी है। शनिवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि करीब 50 साल से यह टॉय ट्रेन नेशनल पार्क की विशेष पहचान थी। प्राकृतिक आपदा के कारण कुछ दिन के लिए बंद पड़ गई थी, लेकिन अब नए रूप और नए रंग में फिर से शुरू की गई है। ऐसा प्रयास किया जाए कि मुंबई में जो भी पर्यटक आए, उसकी यात्रा तब तक अधूरी रहे जब तक कि वह टॉय ट्रेन से यात्रा नहीं कर लें।

 

Read More मुंबई ; लाडका भाऊ योजना के नाम पर १०,००० से अधिक बेरोजगार युवाओं के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा

कब शुरू हुई थी टॉय ट्रेन? 
मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में टॉय ट्रेन की शुरुआत 1974 में शुरू की गई थी। बच्चों में यह ट्रेन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है। शहर में इसकी एक अलग ही पहचान थी। सन 2021 में आए चक्रवाती तूफान ने ट्राय ट्रेन की यात्रा रोक की। ट्रेन और उसकी पटरी को बहुत नुकसान पहुंचाया। टॉय ट्रेन को फिर से चलाने के लिए सन 2024 में 42.35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। दो महीने पहले टॉय ट्रेन और पटरी नए सिरे से बनकर तैयार किए गए। कृष्णगिरी और तीनमूर्ति नाम के दो स्टेशन हैं। एक ट्रेन की क्षमता 80 पर्यटकों की है। दो टाय ट्रेन हैं और दोनों की बैटरी से चलेगी। वन अधिकारी अनीता पाटील ने दावा किया कि यह इस तरह से बनाया गया है जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही यह बेहद सुरक्षित भी है। 

Read More मुंबई : एमएसआरटीसी की बस रायगढ़ जिले में पलट गई, 18 यात्री घायल 

दुनिया भर के पर्यटकों को लाना लक्ष्य  
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पार्क में पर्यटकों, छात्रों के लिए बहुत कुछ देखने और अध्ययन के लिए हैं। यहां के कान्हेरी केव्स के सौंदर्यीकरण का काम इस तरह से किया जाएगा ताकि दुनिया भर के पर्यटक यहां आए। वन मंत्री गणेश नाईक ने पार्क में अंदर बसे घरों को दूसरी जगह जल्द से जल्द शिफ्ट करने की बात कही। विधायक संजय उपाध्याय ने नारों से वहां आए बच्चों में नई जोश भर दी। विधायक मनीषा चौधरी, प्रवीण दरेकर के अलावा स्थानीय नगरसेवक व बीजेपी पदाधिकारियों के अलावा स्कूल के बच्चे उपस्थित थे। बाद में मंत्री गोयल से विधायक, नगरसेवक, बच्चों ने टाय ट्रेन से यात्रा की।

Read More मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा, नागपुर में हिंसा होने का कोई कारण नहीं