नई दिल्ली : कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू, 13 मार्च को बुक हुए 88.8 लाख घरेलू गैस सिलेंडर
New Delhi: Delivery of commercial LPG cylinders begins; 88.8 lakh domestic gas cylinders booked on March 13
देशभर के तमाम रेस्टॉरेंट, होटल और ढाबों संचालकों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने शनिवार को बताया कि देश में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि देश भर के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू हो गई है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल लगभग 84 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जिसे आगे बढ़ाकर लगभग 100 प्रतिशत तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
नई दिल्ली : देशभर के तमाम रेस्टॉरेंट, होटल और ढाबों संचालकों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने शनिवार को बताया कि देश में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि देश भर के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू हो गई है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल लगभग 84 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जिसे आगे बढ़ाकर लगभग 100 प्रतिशत तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
13 मार्च को पैनिक की वजह से 88 लाख तक पहुंची घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग
सुजाता शर्मा ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडरों के बारे में भी काफी चर्चा हुई है और उसके बाद ये फैसला लिया गया कि कमर्शियल उपभोक्ताओं को भी कुछ LPG उपलब्ध कराई जाए। इस संदर्भ में राज्य सरकारों के साथ भी चर्चा की गई है। इसके साथ ही, उन्होंने देशभर में तेजी से बढ़ रही पैनिक बुकिंग को लेकर भी अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को 75-76 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए बुकिंग हुई थी, जो 13 मार्च को बढ़कर करीब 88 लाख हो गई है। सरकार ने आम लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि पैनिक बुकिंग न करें। जब आपको गैस सिलेंडर की जरूरत हो, तभी बुकिंग करें। बताते चलें कि आम दिनों में रोजाना 50-55 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग होती है।
शहरों में 25 और गांवों में 45 दिन के बाद बुक किए जा सकेंगे एलपीजी सिलेंडर
उन्होंने बताया कि घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। शुरुआत में 10% से बढ़ाकर 25%, फिर 28% और अब देश में एलपीजी का उत्पादन 31% तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि शहरों में अंतिम डिलीवरी और अगली एलपीजी बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का अंतर रखा जाएगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम 45 दिन का अंतर निर्धारित है। यानी, शहरों में पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग की जा सकेगी, जबकि गांवों में पिछली बुकिंग की तारीख से 45 दिन बाद अगली बुकिंग होगी। उपभोक्ताओं को बुकिंग करते समय इस समय सीमा का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।


