मुंबई में मैट्रिमोनियल साइट पर मिला दूल्हा निकला 4 बेटियों का बाप, महिला के लाखों रुपये और सोना लेकर हुआ फरार

A groom found on a matrimonial site in Mumbai turned out to be the father of four daughters and fled with lakhs of rupees and gold belonging to the woman.

मुंबई में मैट्रिमोनियल साइट पर मिला दूल्हा निकला 4 बेटियों का बाप, महिला के लाखों रुपये और सोना लेकर हुआ फरार

अंधेरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुनर्विवाह की इच्छुक 33 वर्षीय महिला मैट्रिमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी का शिकार बन गई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर निकाह किया। बाद में, उसके चार बेटियों का पिता होने का खुलासा हुआ। पीड़िता ने फर्जी पति शब्बीर शेख उर्फ समीर और उसके भाई शाकिर शेख के खिलाफ डीएन नगर पुलिस में केस दर्ज कराया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अंधेरी में एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट है। 2024 में तलाक के बाद उसने पुनर्विवाह के लिए एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई। इस दौरान आरोपी ने खुद को ट्रैवल कारोबारी बताकर संपर्क किया और कहा कि उसकी पत्नी और माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।

 
मुंबई : अंधेरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुनर्विवाह की इच्छुक 33 वर्षीय महिला मैट्रिमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी का शिकार बन गई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर निकाह किया। बाद में, उसके चार बेटियों का पिता होने का खुलासा हुआ। पीड़िता ने फर्जी पति शब्बीर शेख उर्फ समीर और उसके भाई शाकिर शेख के खिलाफ डीएन नगर पुलिस में केस दर्ज कराया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अंधेरी में एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट है। 2024 में तलाक के बाद उसने पुनर्विवाह के लिए एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई। इस दौरान आरोपी ने खुद को ट्रैवल कारोबारी बताकर संपर्क किया और कहा कि उसकी पत्नी और माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। दिसंबर 2024 में दोनों की जोगेश्वरी में एक शादी समारोह में मुलाकात हुई।
 
 
निकाह के बाद खुला सच, पति शादीशुदा
एफआईआर के मुताबिक 30 सितंबर 2025 को कुर्ला (पूर्व) स्थित जय जयवंती सोसाइटी में दोनों का निकाह हुआ। समारोह में आरोपी की ओर से केवल उसका भाई और भाभी शामिल हुए। शादी के कुछ दिनों बाद आरोपी ने बताया कि उसके माता-पिता जीवित हैं जिन्होंने इस विवाह को मंजूरी नहीं दी है। बाद में, जब महिला को जोगेश्वरी स्थित ससुराल ले जाया गया तो पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसकी पहली पत्नी से चार बेटियां हैं।
 
मोबाइल हैक कर लिया लाखों का लोन
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी (पति) ने उसके मोबाइल का पासवर्ड हासिल कर बिना जानकारी के कई लोन ऐप डाउनलोड किए और उसके नाम पर लगभग 1.77 लाख का कर्ज लिया। एक बैंक से 1.89 लाख का पर्सनल लोन भी लिया। यह राशि आरोपी ने भाई के खाते में ट्रांसफर कर दी। नवंबर 2025 में आरोपी ने व्यापार में नुकसान का हवाला देकर 1.45 लाख नकद भी लिए। लेकिन, 15 दिसंबर 2025 को आरोपी पति और उसका भाई अचानक गायब हो गए। अलमारी से लगभग 43 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत करीब 6 लाख से अधिक थी, गायब मिले।
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में मैट्रिमोनियल साइट पर मिला दूल्हा निकला 4 बेटियों का बाप, महिला के लाखों रुपये और सोना लेकर हुआ फरार मुंबई में मैट्रिमोनियल साइट पर मिला दूल्हा निकला 4 बेटियों का बाप, महिला के लाखों रुपये और सोना लेकर हुआ फरार
मुंबई कलेक्टर बनते ही बदल डाला सिस्टम, मॉर्डन सेतु को लेकर चर्चा में आईएएस सौरभ कटियार
मुंबई : 3 महीने में दोगुना रिटर्न का झांसा देकर 41 लाख की ठगी, कंपनी के मालिक और बेटों पर प्राथमिकी दर्ज
मुंबई: युवती पर नाबालिग लड़के के अपहरण और यौन उत्पीड़न का आरोप
मुंबई : रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी कानून का हो रहा उल्लंघन, फोरम फॉर पीपल्स कलेक्टिव एफर्ट्स का दावा- सालाना रिपोर्ट नहीं हो रही जारी
मुंबई : पॉड टैक्सी की तैयारी, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रजेंटेशन के बाद साझा किया बड़ा अपडेट, जानें सबकुछ