मुंबई : एमबीए छात्रा हत्या मामला, मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, लड़के के कमरे में आती थी युवती; वायरल किया था वीडियो

Mumbai: MBA student murder case: Main accused arrested in Mumbai; girl used to visit boy's room; video made viral

मुंबई : एमबीए छात्रा हत्या मामला, मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, लड़के के कमरे में आती थी युवती; वायरल किया था वीडियो

मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए छात्रा की मौत मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने मुंबई से हिरासत में ले लिया है। आरोपी पीयूष धनोतिया के कमरे में कल युवती का शव मिला था। युवती के पिता ने दावा किया है कि पीयूष बेटी पर दबाव बना रहा था। उसकी हत्या की गई है। पीयूष ने बेटी के कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे। इंदौर के द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र के अंकल गली के एक बंद कमरे से 25 वर्षीय एमबीए की छात्रा का शव मिला था। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा पिछले तीन दिनों से लापता थी।

मुंबई : मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए छात्रा की मौत मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने मुंबई से हिरासत में ले लिया है। आरोपी पीयूष धनोतिया के कमरे में कल युवती का शव मिला था। युवती के पिता ने दावा किया है कि पीयूष बेटी पर दबाव बना रहा था। उसकी हत्या की गई है। पीयूष ने बेटी के कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे। इंदौर के द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र के अंकल गली के एक बंद कमरे से 25 वर्षीय एमबीए की छात्रा का शव मिला था। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा पिछले तीन दिनों से लापता थी। जिस कमरे में शव मिला वह मंदसौर निवासी पीयूष धनौतिया का है। युवक छात्रा का क्लासमेट बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कमरे किराए पर लेने वाले युवक को मुंबई से हिरासत में लिया है। वहीं, अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

 

Read More मुंबई : पुलिस ऑफिसर अश्विनी बिद्रे हत्याकांड मामले में पनवेल सेशन कोर्ट की ओर से 9 साल बाद सजा

मंदसौर का रहने वाला लड़का
युवती के पिता ने बताया कि बेटी लड़के के रूम पर आती जाती थी। युवक का नाम पीयूष है और वह मंदसौर का रहने वाला है। हमारी बेटी को यातन दी गई है। साथ ही उसकी हत्या की गई है। उसके वीडियोज वायरल किए गए हैं। उसे तनाव देकर ब्लैकमेल किया गया है। वह कुछ पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। युवती को कॉलेज फीस भरनी थी। पिता के मुताबिक उन्होंने 10 फरवरी को अपनी बेटी को कलेक्टर कार्यालय के पास छोड़ा था जिसके बाद से वह लापता थी। 

Read More मुंबई : हाई कोर्ट ने 2011 के अंगड़िया के अपहरण और हत्या के मामले में दो हीरा व्यापारियों को बरी किया

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रस्सी से उसका गला घोंटा गया है। परिवार ने 11 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दोनों सांवेर रोड स्थित एक निजी संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Read More पुणे : आयुष कोमकर हत्याकांड: आरोपी नाना और गैंग पर मकोका लगाया गया

वायरल वीडियो में दिखा था चेहरा
सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हुए थे उसमें युवक का चेहरा इमोजी से ढका हुआ था जबकि छात्रा का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। अगले दिन कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो हटाकर छात्रा के पिता को बुलाया और जानकारी दी कि दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं।

Read More ठाणे : शिवसेना नेता हत्या मामले में चार को आजीवन कारावास