मुंबई : उपनगरीय ट्रेन से युवक नदी में गिरा, बचाया गया

Mumbai: Youth falls into river from suburban train, rescued

मुंबई : उपनगरीय ट्रेन से युवक नदी में गिरा, बचाया गया

मुंबई के बाहरी इलाके में एक उपनगरीय लोकल ट्रेन से फिसलकर 25 वर्षीय एक युवक नदी में गिर गया, लेकिन रेलवे के एक सतर्क कर्मचारी के समय रहते अधिकारियों को सूचित करने पर उसे तुरंत बचा लिया गया। मंगलवार रात को हुए बचाव अभियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह हादसा उस समय हुआ जब उदय मंगेश वांगड एक लोकल ट्रेन से बोइसर से बोरीवली जा रहा था। वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था और वैतरणा नदी पर बने पुल को पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पानी में गिर गया। रेल की पटरी के रखरखाव के लिए तैनात कर्मी रमेश सिंह ने यह हादसा देखा।

मुंबई : मुंबई के बाहरी इलाके में एक उपनगरीय लोकल ट्रेन से फिसलकर 25 वर्षीय एक युवक नदी में गिर गया, लेकिन रेलवे के एक सतर्क कर्मचारी के समय रहते अधिकारियों को सूचित करने पर उसे तुरंत बचा लिया गया। मंगलवार रात को हुए बचाव अभियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह हादसा उस समय हुआ जब उदय मंगेश वांगड एक लोकल ट्रेन से बोइसर से बोरीवली जा रहा था। वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था और वैतरणा नदी पर बने पुल को पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पानी में गिर गया। रेल की पटरी के रखरखाव के लिए तैनात कर्मी रमेश सिंह ने यह हादसा देखा। सिंह ने बताया कि उन्होंने तुरंत शोर मचाया और स्थानीय ग्रामीणों व अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।

 

Read More पालघर में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग को चार सप्ताह के भीतर चालू करने का निर्देश

सिंह ने बताया कि दो स्थानीय लोग अपनी नाव लेकर वांगड तक पहुंचे। वांगड़ पुल के एक खंभे से बाहर निकली एक धातु की छड़ पर बैठा हुआ था। सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे नाव पर चढ़ाया और सुरक्षित रूप से किनारे पर ले आए। सिंह और अन्य लोगों ने बाद में वांगड के परिवार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘वह व्यक्ति सदमे में था।

Read More मुंबई लोकल ट्रेन से यात्रा करने वाले लाखों लोगों को जल्दी ही एक चमचमाती ट्रेन में सफर करने का मौका मिलने वाला है 

उसे मामूली खरोचें आयी थीं जिसके लिए उसका एक स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। मैंने बस अपना कर्तव्य निभाया। संकट में फंसे व्यक्ति को बचाना संतोषजनक था।’ एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वांगड की मां ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘मेरे बेटे को दूसरा जीवन देने वाले देवदूत हैं।’

Read More बांद्रा और खेरवाड़ी से खतरनाक तरीके से रेस लगाने वाले मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ कार्रवाई; 52 मोटरसाइकिलें जब्त