मुंबई : 16 फरवरी से शुरू होंगी मुंबई महानगरपालिका सभागार की बैठकें, अजित पवार को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Mumbai: Mumbai Municipal Corporation auditorium meetings to begin on February 16, tributes to Ajit Pawar

मुंबई : 16 फरवरी से शुरू होंगी मुंबई महानगरपालिका सभागार की बैठकें, अजित पवार को दी जाएगी श्रद्धांजलि

मुंबई महानगरपालिका के सभागार की कार्यवाही चार साल बाद सोमवार (16 फरवरी) से शुरू होने जा रही है. इसके साथ ही सत्ता पक्ष ने आगामी बैठकों और विभिन्न समितियों के गठन का विस्तृत कार्यक्रम तय किया है. इसी क्रम में बजट सत्र भी मार्च महीने में आयोजित किए जाने की संभावना जताई गई है. जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी को पहली सभा बुलाई जाएगी.

मुंबई : मुंबई महानगरपालिका के सभागार की कार्यवाही चार साल बाद सोमवार (16 फरवरी) से शुरू होने जा रही है. इसके साथ ही सत्ता पक्ष ने आगामी बैठकों और विभिन्न समितियों के गठन का विस्तृत कार्यक्रम तय किया है. इसी क्रम में बजट सत्र भी मार्च महीने में आयोजित किए जाने की संभावना जताई गई है. जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी को पहली सभा बुलाई जाएगी. इसी दिन नेता प्रतिपक्ष का चयन किया जाएगा और विभिन्न समितियों के सदस्यों का भी चुनाव होगा. 24 फरवरी को विशेष सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी जाएगी. शोक प्रस्ताव लाकर पूरे दिन के लिए सभागार की कार्यवाही स्थगित रखी जाएगी.

 

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

समितियों के अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तय
समितियों के अध्यक्षों के चुनाव का कार्यक्रम भी तय कर लिया गया है. 20 फरवरी को शिक्षा और स्थायी समिति के अध्यक्ष चुने जाएंगे. 23 फरवरी को सुधार और बेस्ट समिति के अध्यक्षों का चयन होगा, जबकि 25 फरवरी को अन्य समितियों के अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा. महानगगर पालिका प्रशासन का प्रयास है कि 27 फरवरी, मराठी भाषा दिवस से पहले सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं. वहीं, इस वर्ष मुंबई महानगरपालिका का बजट मार्च महीने में पेश किए जाने की संभावना है. 

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

इस दिन होगा बीएमसी मेयर का चुनाव
बीएमसी के मेयर के लिए चुनाव 11 फरवरी को होंगे. इसी दिन नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन भी होगा. भाजपा पार्षद रितु तावड़े ने शनिवार (7 फरवरी) को इस पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. महायुति में भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना ने संजय घाडी को उपमहापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

Read More मुंबई : तहव्वुर राणा को फांसी दे दिया जाएगा तब खुशी मनाएंगे, पटाखे फोड़ेंगे - छोटू चाय वाला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई में अपना पहला महापौर बनाने जा रही है, जिससे इस शहर के नगर निकाय में ठाकरे परिवार का 25 साल का दबदबा खत्म हो जाएगा. तावड़े और घाडी ने मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख अमित साटम, पूर्व शिवसेना सांसद राहुल शेवाले और महायुति के अन्य नेताओं की मौजूदगी में महानगरपालिका के सचिव के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया.

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार