नालासोपारा :  नाइजीरियंस के खिलाफ कार्रवाई; पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश

Nallasopara: Action against Nigerians; police bust international drug trafficking gang

नालासोपारा :  नाइजीरियंस के खिलाफ कार्रवाई; पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश

नालासोपारा में अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियंस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मेफेड्रोन और कोकीन की तस्करी करते हुए तीन नाइजीरियन नागरिकों को पकड़कर उनके पास से ९ करोड़ २७ लाख २६ हजार रुपए का नशीला पदार्थ बरामद किया है। लंबे समय से नालासोपारा में अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियन नागरिकों के नशे के अवैध कारोबार में लिप्त होने की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को पुलिस द्वारा व्यापक धरपकड़ अभियान चलाया गया।

नालासोपारा : नालासोपारा में अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियंस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मेफेड्रोन और कोकीन की तस्करी करते हुए तीन नाइजीरियन नागरिकों को पकड़कर उनके पास से ९ करोड़ २७ लाख २६ हजार रुपए का नशीला पदार्थ बरामद किया है। लंबे समय से नालासोपारा में अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियन नागरिकों के नशे के अवैध कारोबार में लिप्त होने की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को पुलिस द्वारा व्यापक धरपकड़ अभियान चलाया गया।

 

Read More मुंबई : जीबीएस संक्रमण बढ़ने से गहराई चिंता, सरकार बोली स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए कानून बनेगा

इसी दौरान नालासोपारा-पूर्व के मोरेगांव स्थित प्रियंका अपार्टमेंट में छापा मारकर पुलिस ने १० किलो ३२७ ग्राम कोकीन व मेफेड्रोन बरामद किया। मामले में बाबिये ग्रेस (३३), नाकाजिया इशा और जैक्सन को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ तुलिंज पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट १९८५ की धारा ८(क), २१(क), २२(क) और २९ के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रगतिनगर, अग्रवालनगर सहित नालासोपारा-पूर्व के कई इलाकों में बड़ी संख्या में नाइजीरियन रहते हैं, जहां रात के समय नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियां संचालित की जाती थीं।

Read More मुंबई :अनिल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 6 मार्च को अगली सुनवाई

२०० नाइजीरियनों से हुई पूछताछ
पुलिस ने खुलासा किया कि गुमास्ता लाइसेंस के बिना ४० दुकानें अवैध रूप से चलाई जा रही थीं। इसके साथ ही २०० से अधिक नाइजीरियन नागरिकों को हिरासत में लेकर उनकी जांच की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुंबई और मीरा रोड में सख्त कार्रवाई होने के बाद नाइजीरियन तस्करों ने नालासोपारा को अपना नया अड्डा बना लिया था। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मान रही है।

Read More जोगेश्वरी इलाके में फर्नीचर मार्केट में भीषण आग; फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद