मुंबई  : ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने वाली  चालू हो जाएंगे 5 नए ब्रिज, जानिए किस रूट और ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार

Mumbai: Five new bridges will be operational, providing major relief from traffic jams. Know which route and traffic will speed up.

मुंबई  : ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने वाली  चालू हो जाएंगे 5 नए ब्रिज, जानिए किस रूट और ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार

मुंबईकरों को इस वर्ष ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है। लंबे समय से प्रलंबित सायन पूर्व-पश्चिम ब्रिज का निर्माण कार्य 15 जुलाई 2026 तक पूरा कर इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि जुलाई के अंत तक यह पुल मुंबईकरों की सेवा में शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने सायन ब्रिज का निरीक्षण किया और इस जुलाई में मुंबईकरों के लिए शुरू कर दिए जाने की जानकारी दी। 

मुंबई : मुंबईकरों को इस वर्ष ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है। लंबे समय से प्रलंबित सायन पूर्व-पश्चिम ब्रिज का निर्माण कार्य 15 जुलाई 2026 तक पूरा कर इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि जुलाई के अंत तक यह पुल मुंबईकरों की सेवा में शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने सायन ब्रिज का निरीक्षण किया और इस जुलाई में मुंबईकरों के लिए शुरू कर दिए जाने की जानकारी दी। 

 

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

बीएमसी के अनुसार, सायन ब्रिज के साथ-साथ इस वर्ष मुंबई में कुल पांच बड़े ब्रिज और फ्लाईओवर शुरू किए जाएंगे। इन परियोजनाओं में बेलासिस फ्लाईओवर, महालक्ष्मी केबल-स्टे ब्रिज, विद्याविहार ब्रिज, सायन ब्रिज और गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना का एक फ्लाईओवर शामिल है।

Read More मुंबई: एलफिंस्टन रोड ओवर ब्रिज दो साल तक के लिए बंद 

बेलासिस फ्लाईओवर को उद्धाटन का इंतजार
बेलासिस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तय समय से पहले, 15 महीने 6 दिन में पूरा कर लिया गया है, जबकि निर्धारित अवधि में अभी भी चार महीने शेष है। इसकी कुल लंबाई 333 मीटर है, जिसमें पूर्व दिशा में 138.39 मीटर, पश्चिम दिशा में 157.39 मीटर और रेलवे क्षेत्र में 36.90 मीटर हिस्सा शामिल है। इसे अब फरवरी के पहले सप्ताह में इसे शुरू कर दिया जाएगा।

Read More मुंबई : बांद्रा वर्ली सी लिंक पर डिवाइडर से टकराने के बाद व्यक्ति के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज

मई में शुरू होगा दिंडोशी-फिल्म सिटी फ्लाइओवर
गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के तहत दिंडोशी कोर्ट से दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी (फिल्म सिटी) के बीच बन रहे फ्लाईओवर का 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कुल 31 खंभों में से 30 खड़े किए जा चुके हैं। बीएमसी का लक्ष्य है कि इसे 31 मई 2026 तक ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाए। गोरेगांव से मुलुंड का सफर, जो अभी लगभग 75 मिनट का है, घटकर करीब 25 मिनट रह जाएगा।

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक