मुंबई: गोरेगांव में घर में लगी भीषण आग, दम घुटने से महिला समेत तीन की मौत

Mumbai: A massive fire broke out in a house in Goregaon, three people including a woman died due to suffocation.

मुंबई: गोरेगांव में घर में लगी भीषण आग, दम घुटने से महिला समेत तीन की मौत

मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित भगत सिंह नगर में एक घर में शनिवार, 10 जनवरी की सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। घर में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने भी आग पर काबू पा लिया। लेकिन घर में सो रहे तीनों लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है।

 

मुंबई : मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित भगत सिंह नगर में एक घर में शनिवार, 10 जनवरी की सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। घर में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने भी आग पर काबू पा लिया। लेकिन घर में सो रहे तीनों लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है।

 

Read More मुंबई: महाकुंभ मेले में हेलीकॉप्टर की सवारी का झूठा वादा; गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार

दम घुटने से तीन लोगों की मौत
मुंबई में शनिवार तड़के सुबह भगत सिंह नगर के एक घर में आग लग गई। पुलिस और दमल विभाग की गाड़ियां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं। लेकिन घर में सो रहे तीन लोगों को नहीं बचा पाई। मुंबई पुलिस का कहना है कि इस घटना में दम घुटने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। मुंबई अग्निशमन विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह 3 बजकर 6 मिनट पर मिली थी। विभाग की तरफ से बताया गया कि घर में लगी आग ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर बिजली के तारों में लगी थी। आग घर में रखे बाकी सामान तक भी फैल गई। 

Read More मुंबई : एमएमआरडीए ने १,१०० करोड़ रुपए की एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की घोषणा की

विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले बिजली सप्लाई को कट किया। मुंबई अग्निशमन विभाग ने विभाग ने बताया कि घर में मौजूद तीनों लोगों को ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हर्षदा पावस्कर (19), कुशल पावस्कर (12) और संजोग पावस्कर (48) के रूप में हुई है।

Read More माहिम में बेस्ट ड्राइवर  के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज