हैदराबाद : इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए ब्लड बैग में एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून भरा हुआ मिला; छापे के बाद मचा हड़कंप

Hyderabad: Blood bags meant for human use found filled with 1,000 liters of sheep and goat blood; raid sparks uproar

हैदराबाद : इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए ब्लड बैग में एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून भरा हुआ मिला; छापे के बाद मचा हड़कंप

एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिससे न केवल स्वास्थ्य और ड्रग कंट्रोल एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है, बल्कि प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। हैदराबाद के काचीगुडा इलाके में एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर छापे के दौरान अधिकारियों को इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए ब्लड बैग में एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून भरा हुआ मिला। ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) की इस कार्रवाई में करीब एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून बरामद किया गया, जिसे गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा कर मानव उपयोग वाले ब्लड बैग में पैक किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा ऑपरेशन नियमों के खिलाफ चलाया जा रहा था।

हैदराबाद : एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिससे न केवल स्वास्थ्य और ड्रग कंट्रोल एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है, बल्कि प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। हैदराबाद के काचीगुडा इलाके में एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर छापे के दौरान अधिकारियों को इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए ब्लड बैग में एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून भरा हुआ मिला। ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) की इस कार्रवाई में करीब एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून बरामद किया गया, जिसे गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा कर मानव उपयोग वाले ब्लड बैग में पैक किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा ऑपरेशन नियमों के खिलाफ चलाया जा रहा था।

 

Read More यवतमाल जिले में लगभग 3,000 साल पुरानी सभ्यता के अवशेष और उसके घर मिलने का दावा

गुप्त सूचना पर छापा
मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल ड्रग कंट्रोल अधिकारियों ने हैदराबाद पुलिस और राज्य के ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर फर्म पर छापा मारा। छापे के दौरान जब इंसानी उपयोग के ब्लड बैग में जानवरों का खून मिला, तो वरिष्ठ अधिकारी भी हैरान रह गए।

Read More मुंबई : 3,000 सिक्योरिटी गार्डों को वापस भेजने का फैसला; मुंबई पुलिस में नए कांस्टेबलों को भर्ती शुरू 

अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल
जांच में सामने आया कि बरामद खून भेड़-बकरियों से गैर-कानूनी तरीके से एकत्र किया गया था। इसे इस तरह पैक किया गया था कि पहली नजर में यह इंसानी खून जैसा प्रतीत हो। अधिकारियों को आशंका है कि इसका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जा सकता था।

Read More मुंबई में नगर निगम चुनाव के लिए सुरक्षा बंदोबस्त चाक-चौबंद; 28 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

अत्याधुनिक मशीनें भी बरामद
छापे के दौरान केवल खून ही नहीं, बल्कि पैकेजिंग से जुड़ी कई आधुनिक मशीनें भी बरामद की गर्इं। टीम को एक ऑटोक्लेव मशीन, एक लैमिनार एयर फ्लो यूनिट, ११० भरे हुए ब्लड बैग और लगभग ६० खाली ब्लड बैग मिले हैं। इससे पूरे नेटवर्क की गंभीरता और संगठित तरीके से काम किए जाने के संकेत मिलते हैं।

Read More मुंबई : प्रसिद्ध मंदिरों और तीर्थ स्थलों के विकास के लिए 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को मंजूरी

गैरकानूनी क्लिनिकल ट्रायल की आशंका
ड्रग कंट्रोल अधिकारियों के अनुसार, इस तरह से पैक किए गए खून का इस्तेमाल गैर-कानूनी क्लिनिकल ट्रायल, एक्सपेरिमेंट या लैब टेस्ट के लिए कल्चर मीडिया तैयार करने में किया जा सकता था। मामले की गहन जांच की जा रही है कि यह खून कहां और किस उद्देश्य से सप्लाई किया जाना था।

तलाश में जुटी पुलिस
अधिकारियों ने बताया कि जिस इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर यह छापा मारा गया था, उसका मालिक फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।