मुंबई के गोरेगांव में छापेमारी के दौरान एनसीबी अधिकारियों पर हमला, तीन गिरफ्तार

मुंबई के गोरेगांव में छापेमारी के दौरान एनसीबी अधिकारियों पर हमला, तीन गिरफ्तार

मुंबई : उपनगरीय गोरेगांव में मादक पदार्थ तस्करों के यहां छापेमारी के दौरान स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों की एक टीम पर 50 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें दो अधिकारी घायल हो गये। एनसीबी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार की शाम हुई इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक विश्व विजय सिंह समेत पांच सदस्यीय एक टीम छापेमारी के लिए गई थी।

Read More मुंबई : 36वां महाराष्ट्र पुलिस स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन 2026 शुरू 

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की एक टीम जैसे ही गोरेगांव में भगत सिंह नगर क्षेत्र में पहुंची तो महिलाओं समेत लगभग 50 लोग वहां एकत्र हुए और इसके बाद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग भीड़ को एनसीबी अधिकारियों पर हमला करने के लिए अन्य को उकसा रहे थे और उन्हें ‘‘अपहरणकर्ता’’ बता रहे थे। वानखेड़े ने हमला कर रही भीड़ को रोकने का प्रयास किया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

Read More वसई तहसील कार्यालय में रिश्वत का बड़ा मामला,एंटी-करप्शन ब्यूरो ने एजेंट को पकड़ा, अधिकारी फरार

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एनसीबी टीम के दो सदस्य घायल हो गये। इसके बाद एनसीबी टीम के सदस्यों के साथ स्थानीय पुलिस ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया और उन्हें गोरेगांव पुलिस थाने ले गई।
गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान यूसुफ शेख, उनके पिता अमीन शेख, और एक विपुल आग्रे के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है।

Read More मुंबई : मह‍िला क्रिकेटर मुंबई के व्‍यापारी से करती थी अश्‍लील बातें, चैट वायरल करने की धमकी देकर वसूले 63 लाख

Tags: