माहीम वार्ड 190: पूर्व नगरसेवक वीरेन तांडेल का मनसे से इस्तीफ़ा, बीएमसी चुनाव से पहले सियासी हलचल

Mahim Ward 190: Former corporator Viren Ramdev Tondal resigns from MNS, sparking political stir ahead of BMC elections

माहीम वार्ड 190: पूर्व नगरसेवक वीरेन तांडेल का मनसे से इस्तीफ़ा, बीएमसी चुनाव से पहले सियासी हलचल


मुंबई के माहीम क्षेत्र की राजनीति में बीएमसी चुनाव से पहले एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। माहीम वार्ड क्रमांक 190 से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पूर्व नगरसेवक वीरेन तांडेल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफ़ा मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को पत्र लिखकर सौंपा है।


अपने इस्तीफ़ा पत्र में वीरेन तांडेल ने कहा है कि वे लंबे समय से मनसे में सक्रिय थे और पार्टी की ओर से उन्हें सम्मान और भरोसा भी मिला। लेकिन हाल के समय में माहीम विधानसभा क्षेत्र और प्रभाग स्तर पर संगठनात्मक कामकाज, निर्णय प्रक्रिया और व्यवहार को लेकर उनके मन में गहरी नाराज़गी पैदा हुई।

Read More आदित्य ठाकरे का हमला सरकार चलानी आती नहीं दंगे कराकर राज्य में लगा रहे हैं आग


वीरेन टोंडल ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार, गुटबाज़ी और समन्वय की कमी लगातार देखने को मिली। उनके अनुसार यह स्थिति पार्टी की विचारधारा और मूल सिद्धांतों के विपरीत है, जिससे उनके लिए संगठन में आगे काम करना मुश्किल हो गया।

Read More डोंबिवली जल परिवहन प्रकल्प रो-रो सेवा के जेट्टी निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ


गौरतलब है कि बीएमसी चुनाव से पहले माहीम सीट शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) को मनसे के साथ युति के तहत मिली है। इस राजनीतिक समीकरण के बाद माहीम क्षेत्र में अंदरूनी हलचल पहले से ही तेज़ थी। ऐसे माहौल में एक पूर्व नगरसेवक का इस्तीफ़ा मनसे के लिए झटका माना जा रहा है।

Read More  मुंबई : एचएसआरपी लगाने की डेडलाइन ३० जून २०२५ तक बढ़ा 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीरेन तांडेल टिकट और संगठन में भूमिका को लेकर भी असंतुष्ट थे। उन्होंने बिना किसी व्यक्तिगत आरोप के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफ़ा देने का निर्णय लिया और राज ठाकरे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पत्र का समापन “जय महाराष्ट्र” के नारे के साथ किया।

Read More मुंबई: 23 मार्च को मनसे पार्टी की नई संरचना सामने आएगी; गुड़ी पड़वा के मौके पर रैली 


वीरेन टोंडल के इस कदम को माहीम की स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी बीएमसी चुनावों से पहले यह इस्तीफ़ा मनसे की संगठनात्मक स्थिति और युति की जमीनी चुनौतियों को उजागर करता है। अब राजनीतिक हलकों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।

Related Posts