दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चारों तरफ उठा धूल का गुबार, देखें एक्सीडेंट का खौफनाक VIDEO

A car overturned on the Delhi-Mumbai Expressway, sending a cloud of dust rising all around. Watch the horrifying video of the accident.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चारों तरफ उठा धूल का गुबार, देखें एक्सीडेंट का खौफनाक VIDEO

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के महू चोपड़ा गांव के पास अचानक बेकाबू हो गई.

मुंबई : हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के महू चोपड़ा गांव के पास अचानक बेकाबू हो गई.

 

Read More नवी मुंबई : म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा किए जा रहे सीवरेज लाइन के काम पर नाराज़गी; कई गाड़ियां खराब भरे गड्ढों में फंसीं; बस हादसे से चिंता बढ़ी

Read More मुंबई : हार्बर लाइन पर हादसा; युवक की मौत

कार करीब 50 मीटर तक कई पलटे खाती हुई एक्सप्रेसवे के किनारे बनी ग्रीन बेल्ट में जा घुसी, जिससे धूल का बड़ा गुबार उठ गया. कार में एक परिवार सवार था, जो दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था, जिसमें तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल थे. हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिछली सीट पर बैठी सवारी कुछ देर के लिए अंदर फंस गई.

Read More मुंबई : दुर्घटना में 28 वर्षीय एक पैदल यात्री की मौत

 

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए कार को सीधा किया और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

Read More ठाणे : सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को 2.2 करोड़ रुपए का मुआवजा

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार के पलटने और धूल का गुबार साफ दिखाई दे रहा है.