मुंबई : 227 निर्वाचन वार्ड में मराठी, उत्तर भारतीय, मुस्लिम, गुजराती-मारवाड़ी मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा

Mumbai: Marathi, North Indian, Muslim, Gujarati-Marwari voters have the highest number of voters in 227 constituencies.

मुंबई : 227 निर्वाचन वार्ड में मराठी, उत्तर भारतीय, मुस्लिम, गुजराती-मारवाड़ी मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा

बृहन्मुंबई नगर निगम  चुनाव में 227 सीटों की लड़ाई काफी प्रतिष्ठापूर्ण हो गई है. उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के लिए ये करो या मरो का सवाल है, जिन पर ठाकरे परिवार की सियासत का आखिरी गढ़ बचाने की चुनौती है. शिवसेना यूबीटी ने इस बार अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ गठबंधन किया है. जबकि बीजेपी शिवसेना शिंदे गुट के साथ गठजोड़ कर चुनाव में उतरी है.

मुंबई : बृहन्मुंबई नगर निगम  चुनाव में 227 सीटों की लड़ाई काफी प्रतिष्ठापूर्ण हो गई है. उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के लिए ये करो या मरो का सवाल है, जिन पर ठाकरे परिवार की सियासत का आखिरी गढ़ बचाने की चुनौती है. शिवसेना यूबीटी ने इस बार अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ गठबंधन किया है. जबकि बीजेपी शिवसेना शिंदे गुट के साथ गठजोड़ कर चुनाव में उतरी है. बृहन्मुंबई नगर निगम के 227 निर्वाचन वार्ड में मराठी, उत्तर भारतीय, मुस्लिम, गुजराती-मारवाड़ी मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है, बाकी अन्य समुदाय के वोटर हैं. बीएमसी चुनाव 2017 में चुने गए 227 नगरसेवकों में करीब 150-155 नगरसेवक मराठी भाषी थे. जबकि 72 से 76 नगरसेवक गैर मराठी यानी गुजराती, उत्तर भारतीय, मुस्लिम थे. शिवसेना के दोनों धड़ों और मनसे का फोकस मराठी मानुष पर है, जबकि बीजेपी मराठी और गैर मराठी

 

Read More नवी मुंबई: वरिष्ठ नागरिक ने एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह के हाथों 1.10 करोड़ रुपये गंवा दिए

दोनों पर ध्यान दे रही है. 
मराठी : 25 से 30 %
उत्तर भारतीय : 22 से 25 %
मुस्लिम : 20 से 21 %
गुजराती, मारवाड़ी : 17%
दक्षिण भारतीय, अन्य : 11%

Read More खारघर : कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर व्यवसाय मालिकों को ब्लैकमेल करने के आरोप में 2 गिरफ्तार

मुंबई में सबसे ज्यादा मराठी वोटर
मुंबई में सबसे ज्यादा 25 से 30 फीसदी मतदाता मराठी समुदाय के हैं.शिवसेना शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के साथ मनसे की नजर इसी वोटबैंक पर है. सेंट्रल मुंबई (दादर, परेल, लालबाग) से लेकर गिरगांव और उपनगरीय क्षेत्र के पुराने रिहायशी इलाकों में मराठी वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है. बीएमसी के 40 से 45 फीसदी पार्षद इसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं. 

Read More जोगेश्वरी में शर्मनाक घटना; 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ 5 लोगों ने यौन उत्पीड़न किया

यूपी-बिहार का दबदबा
मराठियों के बाद मुंबई में सबसे ज्यादा 20 से 25 फीसदी उत्तर भारतीय वोटर हैं, जिसमें खासकर यूपी, बिहार के लोग हैं.कांदिवली, मलाड, मीरा भयंदर, कुर्ला, गोरेगांव, और घाटकोपर के इलाकों में उत्तर भारतीयों की अच्छी खासी तादाद है, जिनका झुकाव बीजेपी और कांग्रेस की तरफ रहा है. 

Read More मुंबई : हीट वेव का अनुमान; 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान

मुंबई में मुस्लिम आबादी
मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में करीब 20 फीसदी मुस्लिम आबादी है. भिंडी बाजार, डोंगरी, कुर्ला, गोवंडी, शिवाजी नगर और मानखुर्द मुस्लिम बहुल इलाके हैं. कांग्रेस, सपा जैसे दलों की यहां पकड़ रही है. शिवसेना उद्धव ठाकरे ने इस बार काफी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं. AIMIM भी यहां ताल ठोंक रही है. BMC में करीब 30-35 पार्षद मुस्लिम समुदाय से चुने जाते हैं.  

गुजराती और मारवाड़ी वोटर
गुजराती और मारवाड़ी वोटर करीब 15 से 18 फीसदी है. व्यापार, कारोबार क्षेत्र में अग्रणी ये समुदाय राजनीतिक रूप से भी काफी वर्चस्व रखता है. साउथ मुंबई का मालाबार हिल, मुलुंड, घाटकोपर और बोरीवली-कांदिवली बेल्ट में गुजराती मारवाड़ी बहुतायत हैं. एआईएमआईएम ने मु्स्लिम मेयर का मुद्दा उठाकर कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और सपा की टेंशन बढ़ा दी है.

दादर से दहिसर तक मराठी इलाके
मुंबई में साउथ और सेंट्रल मुंबई मराठी बाहुल्य माना जाता है. दादर मुंबई का सबसे प्रमुख मराठी इलाका है, जहां शिवाजी पार्क  मराठी राजनीति का गढ़ है. परेल और लालबाग का इलाका मिल मजदूरों की पहचान रहा है. यहां लालबागचा राजा गणेश उत्सव होता है.शिवड़ी और कालाचौकी में भी काफी मराठी भाषी हैं. गिरगांव, वरली बीडीडी चाल, भांडुप, चेंबूर, पूर्वी मुलुंड, विक्रोली और कांजुरमार्ग में मराठी काफी संख्या में हैं.विले पार्ले, बोरीवली और कांदिवली के चारकोप और गोराई में बड़ी मराठी आबादी है.अंधेरी और जोगेश्वरी में भी पुरानी बस्तियां हैं. दहिसर, कफ परेड, माहिम, वर्सोवा और सायन कोलीवाड़ा में भी मराठियों का बोलबाला है.