वाराणसी : मुंबई में न्यू ईयर पर इस्तेमाल होने की आशंका 2 करोड़ रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त
Varanasi: Brown sugar worth Rs 2 crore seized, suspected to be used in Mumbai on New Year's Eve
पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त की है. पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ड्रग तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि नशे की यह खेप यूपी से मुंबई ले जाई जा रही थी. न्यू ईयर पर मुंबई में इसका इस्तेमाल होने की आशंका है. इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि झांसी नारकोटिक्स विभाग और वाराणसी पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को लहरतारा चौराहा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी की है.
वाराणसी : पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त की है. पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ड्रग तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि नशे की यह खेप यूपी से मुंबई ले जाई जा रही थी. न्यू ईयर पर मुंबई में इसका इस्तेमाल होने की आशंका है. इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि झांसी नारकोटिक्स विभाग और वाराणसी पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को लहरतारा चौराहा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी की है. मुखबिर की सूचना पर भदोही जिले के गणेशपुर थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मी नारायण उपाध्याय (57) को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने उसकी सफेद रंग की कार (UP 66 AT 1222) की तलाशी ली. कार में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए आंकी गई है. मुंबई कनेक्शन, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड: पुलिस की पूछताछ में आरोपी लक्ष्मी नारायण उपाध्याय ने बताया कि वह 1995 में मुंबई गया था. तब से ही वह नशे के अवैध कारोबार से जुड़ गया. उसने स्वीकार किया कि वह कई वर्षों से हीरोइन तस्करी में संलिप्त है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुका है. इसके बाद फिर से इस अवैध धंधे में सक्रिय हो गया. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है, कि नए साल के मौके पर मुंबई में आयोजित होने वाली बड़ी पार्टियों के लिए इस खेप की सप्लाई की जानी थी. शातिर तरीके से करता है काम: इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से काम करता था. वह 5-6 मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था. हर तस्करी के लिए अलग मोबाइल उपयोग करता है. एक बार इस्तेमाल किए गए मोबाइल को दोबारा प्रयोग में नहीं लाता है.
नारकोटिक्स विभाग ने मंडुआडीह थाने में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सिंडिकेट किन-किन लोगों से जुड़ा है. नशा कारोबार का यह सिंडिकेट कौन चलाता है. मुंबई में कहां और किन लोगों तक सप्लाई होती थी.


