जेल से छूटने के बाद टीवी स्टूडियो पहुंचे अर्नब ने ठाकरे को दी चुनौती, कहा – सुन लो मुझे। आप हार गए’

जेल से छूटने के बाद टीवी स्टूडियो पहुंचे अर्नब ने ठाकरे को दी चुनौती, कहा – सुन लो मुझे। आप हार गए’

मुंबई : न्यायिक हिरासत में एक सप्ताह जेल में गुजारने और उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद फिर से न्यूज रूम पहुंचे पत्रकार अर्नब गोस्वामी ने ‘‘फर्जी’’ मामले में उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बुधवार को हमला बोला।

रिपब्लिक चैनल में अपने सहकर्मियों से घिरे गोस्वामी (47) ने कहा, ‘ उद्धव ठाकरे, सुन लो मुझे। आप हार गए।’ उन्होंने एक इंटीरियर डिजाइनर को कथित तौर पर खुदकुशी के लिए उकसाने के 2018 के मामले में अपनी ‘‘अवैध’’ गिरफ्तारी पर मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को भी आड़े हाथों लिया।

Read More मुंबई : मेट्रो का सफर अब और होने वाला है किफायती, छात्रों और पर्यटकों के लिए टिकटों पर 25% की छूट का ऐलान

गोस्वामी ने कहा कि तलोजा जेल में उनसे पुलिस तीन दौर की पूछताछ करती थी। उन्होंने कहा, ” उद्धव ठाकरे आपने मुझे एक पुराने, फर्जी मामले में गिरफ्तार किया, और मुझसे माफी तक नहीं मांगी।” पत्रकार ने कहा, ” खेल अब शुरू हुआ है।”

Read More मुंबई में 46,000 पेड़ों पर BMC का 'ऑपरेशन मानसून': लू के बीच क्या और बढ़ेगी शहर की गर्मी? 

गोस्वामी ने कहा कि वह हर भाषा में रिपब्लिक टीवी शुरू करेंगे और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी उनकी उपस्थिति है।

Read More मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की

फिर से गिरफ्तार होने की आशंका व्यक्त करते हुए गोस्वामी ने कहा, ” मैं जेल के अंदर से भी (चैनल) शुरू करूंगा, और आप (ठाकरे) कुछ नहीं कर पाएंगे।” गोस्वामी ने अंतरिम जमानत देने के लिए शीर्ष अदालत का आभार जताया।

Read More मुंबई : रेड कार्पेट पर रिहानाने  कुछ ऐसा किया; सोशल मीडिया पर वायरल

Tags: