महाराष्ट्र सरकार ने इस साल भारी बारिश के कारण अपनी फसल गंवाने वाले किसानों की मदद लिए 2,297 करोड़ रुपये जारी किए
By: Rokthok Lekhani
On
महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वाडेतीवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने इस साल भारी बारिश के कारण अपनी फसल गंवाने वाले किसानों के बीच दिवाली से पहले वितरित करने के लिए राहत निधि की पहली खेप के रूप में 2,297 करोड़ रुपये सोमवार को जारी किए।
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वाडेतीवार ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि दिवाली के त्योहार के बाद 4,700 करोड़ रुपये की दूसरी खेप जारी की जाएगी।
Today's Epaper
Tags:


