ठाणे में दिल दहलाने वाला वाकया; 19 साल के युवक ने दे दी जान

A horrifying incident in Thane; a 19-year-old youth committed suicide.

ठाणे में दिल दहलाने वाला वाकया; 19 साल के युवक ने दे दी जान

महाराष्ट्र के नांदेड में ऑनर किलिंग की भयावह घटना के बाद अब मुंबई से सटे ठाणे में दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है। ठाणे की दर्दनाक घटना में एक 19 साल के युवक ने अपनी जान दे दी। लड़का एक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार ने कहा कि तुम अभी 19 साल के हो, 21 साल की उम्र तक रुको। युवक को यह बात काफी बुरी लगी। उसने आहत होकर अपने घर की ऊपरी मंजिल पर जाकर दुप्पटे से फांसी लगी ली। परिवार ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

ठाणे: महाराष्ट्र के नांदेड में ऑनर किलिंग की भयावह घटना के बाद अब मुंबई से सटे ठाणे में दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है। ठाणे की दर्दनाक घटना में एक 19 साल के युवक ने अपनी जान दे दी। लड़का एक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार ने कहा कि तुम अभी 19 साल के हो, 21 साल की उम्र तक रुको। युवक को यह बात काफी बुरी लगी। उसने आहत होकर अपने घर की ऊपरी मंजिल पर जाकर दुप्पटे से फांसी लगी ली। परिवार ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

Read More हर कोई अपनी जाति और समुदाय के प्रति संवेदनशील है, लेकिन दूसरों के प्रति पारस्परिक सम्मान दिखाने में विफल रहता है - बॉम्बे हाई कोर्ट 

पुलिस के अनुसार यह घटना 30 नवंबर 2025 को हुई। जब युवक ने अपने घर की छत पर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले को दुर्घटना के रूप में दर्ज किया है। नांदेड में इंटर कास्ट के चलते ऑनर किलिंग के बाद सामने आई यह घटना प्रेम और सामाजिक दबावों के बीच युवाओं की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े करती है। प्रारंभिक जांच इस बात की पुष्टि हुई है कि एक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लड़का डोंबिवली इलाके में रहता है। यह परिवार झारखंड का रहने वाला है। मनपाड़ा पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रही है।

Read More धारावी स्लम के पुनर्विकास; प्रोजेक्ट को रोकने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

हर समस्या का है हल
मन में सुसाइड का ख्याल आए तो मनोचिकित्सक से बात करके आप अपनी समस्या का हल खोज सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 है, जहां आप 24X7 संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा और भी कई हेल्पलाइन नंबर्स हैं जहां आप संपर्क कर सकते हैं। सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन- 1800-599-0019 (13 भाषाओं में है) इंस्टीट्यूट ऑफ़ ह्यमून बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज-9868396824, 9868396841, 011-22574820 हितगुज हेल्पलाइन, मुंबई- 022- 24131212 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस-080 - 26995000

Read More ठाणे में इमारत में लगी आग, एक दुकान और तीन वाहन क्षतिग्रस्त