दिल्ली : तीन राज्यों में एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है बारिश और तूफान 

Delhi: Rain and storm are going to increase the problems of people once again in three states.

दिल्ली : तीन राज्यों में एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है बारिश और तूफान 

देश से मानसून कब का चला गया लेकिन तीन राज्यों में बारिश और तूफान एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। इस भारी बारिश के चलते कई राज्यों में ठंड बढ़ जाएगी। वहीं दिल्ली, यूपी और बिहार में अब ठंड अपना रौद्र रूप दिखाएगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली : देश से मानसून कब का चला गया लेकिन तीन राज्यों में बारिश और तूफान एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। इस भारी बारिश के चलते कई राज्यों में ठंड बढ़ जाएगी। वहीं दिल्ली, यूपी और बिहार में अब ठंड अपना रौद्र रूप दिखाएगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। 

 

Read More 'इंडिया' शब्द को बदलकर भारत या हिंदुस्तान करने पर जल्द करें फैसला', दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए केंद्र को निर्देश

आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा... 
तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड
देश के तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश का सिलसिला अब भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 नवंबर को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस मूसलाधार बारिश के बाद यहां ठंड का भी जोरदार अटैक होगा। लोगों से सचेत रहने के लिए कहा गया है।

Read More दिल्ली : प्रतिस्पर्धा आयोग ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में एक साथ कई विदेशी मीडिया विज्ञापन कंपनियों के दफ्तरों पर छापेमारी

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में 17 नवंबर से शीत लहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। सुबह और शाम के समय बाइक चलाने वाले लोग गर्म कपड़े जरूर पहनें। वहीं स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी होगा। अधिकतम तापमान की बात करें तो 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क कर आ जाएगा।

Read More मुंबई : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और मुंबई में स्थित 15 परिसरों पर तलाशी अभियान

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
दोनों पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर से ठंड अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर देगी। कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज में सुबह के समय शीत लहर चलने की संभावना है। बच्चों और बुजुर्ग को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। 17 नवंबर को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

Read More नई दिल्ली : दिल्ली से पेरिस, अहमदाबाद से लंदन के अलावा कई अन्य देशों की तरफ जाने वाली उड़ानों को तकनीकी खामी के कारण रद

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
17 नवंबर से बिहार में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। जिससे ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। सुबह के समय सीमांचल और मिथिलांचल के कई जिलों में शीत लहर चलने की संभावना है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, अररिया और किशनगंज में ठंड मुश्किलें बढ़ाएंगी।

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पर्यटकों के लिए अच्छा मौसम बन सकता है। वहीं, 17 नवंबर से तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। 

मध्य प्रदेश-राजस्थान में बढ़ेगी ठंड
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री कमी आएगी। राजस्थान के कुछ जिलों में तो बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बारिश की वजह से सर्दी अभी और बढ़ेगी। आने वाले समय में लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है।