मुंबई : अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मारकर कार्रवाई; होटल के 5 कर्मचारी और 10 ग्राहक पकड़े गए

Mumbai: Illegal hookah parlor raided; 5 hotel employees and 10 customers arrested

मुंबई : अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मारकर कार्रवाई; होटल के 5 कर्मचारी और 10 ग्राहक पकड़े गए

आईपीएस निकेत कौशिक के मीरा भाईंदर वसई विरार का पुलिस आयुक्त बनने के बाद अवैध गतिविधियों पर एक्शन जारी है। मीरा रोड पर पब-बार द्वारा नियमों के उल्लंधन पर कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने अवैध हुक्का पार्लर पर सख्ती की है।

मुंबई :आईपीएस निकेत कौशिक के मीरा भाईंदर वसई विरार का पुलिस आयुक्त बनने के बाद अवैध गतिविधियों पर एक्शन जारी है। मीरा रोड पर पब-बार द्वारा नियमों के उल्लंधन पर कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने अवैध हुक्का पार्लर पर सख्ती की है। काशीगांव पुलिस ने सराय होटल के पास स्थित फॉरेस्ट रूफटॉप होटल में चल रहे अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मारकर कार्रवाई की है। कार्रवाई में होटल के 5 कर्मचारी और 10 ग्राहक पकड़े गए। महाराष्ट्र के सीएम इसी साल मार्च महीने में हुक्का पार्लर और ई-सिगरेट का चलन बढ़ने पर कार्रवाई के आदेश दिए थे।

 

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप
पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में ग्राहकों को तंबाकू-मिश्रित प्रतिबंधित हुक्का परोसा जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार पाटिल के आदेश पर पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात करीब 11 बजे छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई से हुक्का पार्लर में हड़कंप मच गया। जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वहीं 10 ग्राहक मौजूद थे। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। इसके बाद ही पुलिस ने पार्लर में मौजूद 5 होटल के कर्मचारी को भी हिरासत में लिया। पुलिस की टीम ने हुक्का फ्लेवर, पॉट, पाइप और अन्य उपकरण जब्त किए गए। इनकी कीमत करीब 41,000 रुपये बताई गई है।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

15 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
पुलिस ने सभी 15 लोगों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई डीसीपी संदीप डोईफोडे, एसीपी गणपत पिंगले और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार पाटिल के मार्गदर्शन में की गई। गौरतलब हो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जीराे टॉलरेंस की नीति से कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने कहा था कि जिस भी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुक्का पार्लर चलते पाए गए तो उस पुलिस स्टेशन के पीआई को निलंबित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य में वर्ष 2018 में हुक्का पार्लर पर पाबंदी लगाई थी।

Read More रिश्वत  के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल  मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 
मुंबई : स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अस्पताल मरीज़ों को दूसरी जगह भेज रहे हैं
विरार : बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने लिया हिरासत में 
मुंबई : पूर्व शिवसेना पार्षद तेजस्वी घोसालकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल
ठाणे : एक्साइज विभाग  ने 1.82 करोड़ की अवैध रूप से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले वोटरों को खुश करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करने का आरोप लगाया