मुंबई में आज MVA-MNS की चुनाव आयोग के खिलाफ रैली: पुलिस ने परमिशन नहीं दी

MVA-MNS rally against Election Commission in Mumbai today: Police denied permission

मुंबई में आज MVA-MNS की चुनाव आयोग के खिलाफ रैली: पुलिस ने परमिशन नहीं दी

मतदाता सूची में गड़बड़ियों के खिलाफ महाविकास आघाड़ी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) आज विरोध प्रदर्शन करने वाली है। इस विरोध प्रदर्शन में शिवसेना (उद्धव), राकांपा (शरद), कांग्रेस, मनसे और वामपंथी दल शामिल होंगे। यह मार्च दोपहर 1 बजे फैशन स्ट्रीट से शुरू होकर मेट्रो सिनेमा मार्ग होते हुए मुंबई महानगरपालिका के दफ्तर तक पहुंचेगा।  

 

मुंबई : मतदाता सूची में गड़बड़ियों के खिलाफ महाविकास आघाड़ी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) आज विरोध प्रदर्शन करने वाली है। इस विरोध प्रदर्शन में शिवसेना (उद्धव), राकांपा (शरद), कांग्रेस, मनसे और वामपंथी दल शामिल होंगे। यह मार्च दोपहर 1 बजे फैशन स्ट्रीट से शुरू होकर मेट्रो सिनेमा मार्ग होते हुए मुंबई महानगरपालिका के दफ्तर तक पहुंचेगा।  

 

Read More महाराष्ट्र में अब मंदिरों की तरह मस्जिद और चर्च भी सरकार के नियंत्रण में आ सकते हैं - राहुल नार्वेकर

इस विरोध प्रदर्शन में शरद पवार,  उद्धव ठाकरे  राज ठाकरे,  विजय वडेट्टीवार,   बालासाहेब थोराट,  सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। शरद गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि हमने जो आपत्तियां चुनाव आयोग के सामने दर्ज कराई हैं, उन पर हमें न्याय मिलना चाहिए। मतदाता सूची की गड़बड़ियों को दूर नहीं किया जा रहा है।

Read More पुणे: लोन डिफॉल्टर के खिलाफ बैंक द्वारा फ्लैट के दरवाजे पर लगाए गए लॉक और सील को तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, राज ठाकरे की पार्टी समेत हमारी सभी विपक्षी पार्टियां इसमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने (एनडीए) वोट चुराए और सत्ता हथिया ली। यह चोरी पकड़ी गई है, फिर भी चुनाव आयोग सुनने को तैयार नहीं है... इसीलिए आज का विरोध प्रदर्शन हो रहा है।  

Read More मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दोबारा पेश किया विशेष लोक सुरक्षा विधेयक...

एनसीपी-एससीपी नेता अनिल देशमुख ने कहा, आज महाविकास अघाड़ी मुंबई में वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। जिस तरह से ईवीएम के जरिए चुनाव जीते जाते हैं, उसी तरह मतदाता सूची को सही करने की जरूरत है। वोटों में विसंगतियां हैं - एक ही घर से 130 नाम आ रहे हैं। नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त के पते का इस्तेमाल 130 नामों को दर्ज करने के लिए किया जा रहा है, जबकि वह एक आधिकारिक बंगले में रहते हैं। हमारी मांग है कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में इन त्रुटियों को ठीक किया जाए। 

Read More मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में अनंत अंबानी से मुलाकात कर उन्हें प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण दिया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत