मुंबई : नियमित ट्रेनों में भी इस समय सीट मिलना मुश्किल; प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रूप से रोक 

Mumbai: Seats are currently difficult to find even on regular trains; sale of platform tickets temporarily suspended

मुंबई : नियमित ट्रेनों में भी इस समय सीट मिलना मुश्किल; प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रूप से रोक 

दीपावली पर मुंबई से बिहार आने में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 20 अक्टूबर को दिवाली है। दरअसल 20 अक्‍टूबर को सोमवार है, ऐसे में 17-18 अक्टूबर से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नियमित ट्रेनों में भी इस समय सीट मिलना मुश्किल लग रहा है। लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन भी चलाया है, लेकिन उनमें भी सीटें लगभग फुल चल रही है।

मुंबई : दीपावली पर मुंबई से बिहार आने में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 20 अक्टूबर को दिवाली है। दरअसल 20 अक्‍टूबर को सोमवार है, ऐसे में 17-18 अक्टूबर से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नियमित ट्रेनों में भी इस समय सीट मिलना मुश्किल लग रहा है। लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन भी चलाया है, लेकिन उनमें भी सीटें लगभग फुल चल रही है।

 

Read More ठाणे : सॉफ्टवेयर फर्म के 3.5 लाख ग्राहकों के डेटाबेस को हैक करने और महत्वपूर्ण विवरणों को फॉर्मेट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार 

ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर मारामारी है। सीटें नहीं मिल रही हैं। ऐसे में आपकी सहूलियत का ख्‍याल रखते हुए हम आपको आज मुंबई से चलकर बिहार को जाने वाली ट्रेनों में बुकिंग की स्थिति बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप फटाफट अपना सफर प्‍लान कर सके। दिवाली और छठ में अभी कुछ दिन ही बचे हैं, इसलिए नियमित और स्पेशल ट्रेनों में सीटें लगभग भर चुकी हैं। एलटीटी राजगीर एक्सप्रेस, दानापुर स्पेशल, और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट चल रही है।

Read More महाराष्ट्र सरकार ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन 6,486 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं

प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रूप से रोक
दीपावली और छठ त्योहारों से पहले पश्चिम और मध्य रेलवे ने भीड़भाड़ से बचने के लिए अपने प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इसमें मुंबई के सीएसएमटी और बांद्रा टर्मिनस शामिल हैं। पश्चिम रेलवे द्वारा सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर यह प्रतिबंध 15 से 31 अक्टूबर तक मुंबई के बांद्रा टर्मिनस और निकटवर्ती गुजरात के वापी, उधना और सूरत स्टेशनों पर लागू रहेगा।

Read More नासिक : वेलकम होटल पर छापा; बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश 

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य त्योहारी भीड़ के बीच स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुचारू आवाजाही और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Read More महाराष्ट्र : मंत्री रक्षा खडसे से छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी के खिलाफ पहले से ही चार मामले दर्ज 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया  नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया 
मुंबई : बीजेपी की दादागिरी की वजह से क्रिकेटर हाथ नहीं मिला रहे हैं : सांसद संजय राउत
नई दिल्ली : पेंशनर्स 28 फरवरी से पहले कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी आपकी पेंशन
मुंबई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20,567 आपत्तिजनक पोस्ट में 53% डिलीट, कहां से फैलती हैं भड़काऊ पोस्ट
मुंबई: मालेगांव से मिरा भाईंदर पहुंचा टीपू सुल्तान विवाद, मीरा रोड के पास की चाैक का नाम बदलने की मांग
नवी मुंबई : बीजेपी और एकनाथ शिंदे सेना आमने-सामने, परिवहन समिति के चुनाव में दोनों ने खड़े किए प्रत्याशी