मुंबई : हजारों करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद, ट्रेनों में भीड़; दुर्घटनाओं का खतरा 

Mumbai: Despite spending thousands of crores of rupees, trains are crowded; prone to accidents

मुंबई : हजारों करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद, ट्रेनों में भीड़; दुर्घटनाओं का खतरा 

लोकल ट्रेनों में भीड़ कम करने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से वर्ष 2002 में मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी। इस परियोजना का लक्ष्य यात्रियों के लिए उपनगरीय रेल यात्रा को सुरक्षित और समयबद्ध बनाना था। हालांकि, इस पहल पर हजारों करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद, ट्रेनों में भीड़भाड़ और दुर्घटनाओं का खतरा आज भी एक बड़ी समस्या बना हुआ है। कई महत्वपूर्ण कार्य जो इस परियोजना का हिस्सा थे, वे वर्षों से लंबित पड़े हैं, जिससे इसका पूरा लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

मुंबई : लोकल ट्रेनों में भीड़ कम करने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से वर्ष 2002 में मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी। इस परियोजना का लक्ष्य यात्रियों के लिए उपनगरीय रेल यात्रा को सुरक्षित और समयबद्ध बनाना था। हालांकि, इस पहल पर हजारों करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद, ट्रेनों में भीड़भाड़ और दुर्घटनाओं का खतरा आज भी एक बड़ी समस्या बना हुआ है। कई महत्वपूर्ण कार्य जो इस परियोजना का हिस्सा थे, वे वर्षों से लंबित पड़े हैं, जिससे इसका पूरा लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

 

Read More कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों के हमले;  जनवरी से अक्टूबर तक 18,705 लोग शिकार; कुत्ते के काटने से युवक की मौत 

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य भीड़ कम करना, दुर्घटनाओं के जोखिम को नियंत्रित करना और ट्रेनों के देरी से चलने की समस्या को हल करना था। लेकिन  मुंबई शहरी परिवहन परियोजना  प्रोजेक्‍ट पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद मुंबई की लोकल ट्रेनों में भीड़ और अव्यवस्था कम नहीं हो रही है। यात्रियों को अभी भी उसी तरह की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे परियोजना की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। मुंबई में स्थानीय रेल यात्रियों को मौजूदा समय में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि शहर की कई महत्वपूर्ण परिवहन परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं या फिर उन पर काम रुका हुआ है। इससे उपनगरीय ट्रेनों में भीड़ और असुविधाएं बनी हुई हैं।

Read More रिश्वत  के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज 

मुंबई शहरी परिवहन परियोजना   प्रोजक्‍ट पर अब तक कितना खर्च हो चुका है और प्रोजेक्‍ट की है स्थिति?  मुंबई शहरी परिवहन परियोजना  4-1 4,500 करोड़ , 2003 के मध्‍य में शुरू हुआ और 2011 के मध्‍य में पूरा हुआ  मुंबई शहरी परिवहन परियोजना  -2 5,300 करोड़, 2027 में शुरू हुआ और 2027 में पूरा होने की संभावना है।  मुंबई शहरी परिवहन परियोजना  -3 10, 947 करोड़ खर्च, कुछ काम शुरू हुआ, बहुत प्रोजेक्‍ट अभी बाकी है।  मुंबई शहरी परिवहन परियोजना  -3B 33,690 करोड़ खर्च होंगे, मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है निविद प्र‍क्रिया लंबित है। कुर्ला-सीसएमटी का पांचवें सहायक मार्ग पर 7 हजार करोड़ खर्च होना है, अभी कार्य कागज पर ही है।  मुंबई शहरी परिवहन परियोजना   - 440 हजार करोड़ खर्च हो चुके हैं और मौजूदा स्थिति अभी अभ्‍यास व योजनाएं लंबित हैं। मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तीसरे चरणकी योजनाओं में एसी ट्रेन ओर नई रेलवे लाइन मुंबई शहरी परिवहन परियोजना  के तीसरे चरण, विशेषकर  मुंबई शहरी परिवहन परियोजना  -3A और 3B के विस्तार पर काफी ध्यान दिया गया है।

Read More मुंबई :'नाव हादसे के बाद छोटे भाई की तलाश में अस्पतालों के चक्कर

केंद्र और राज्य सरकारों ने संयुक्त रूप से 238 वातानुकूलित लोकल ट्रेनों की खरीद को मंजूरी दी है। इसके अतिरिक्त, लगभग 136 किलोमीटर नई रेल लाइनों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इन नई लाइनों में बदलापुर-कर्जत और असनगांव-काशारा जैसे महत्वपूर्ण कॉरिडोर शामिल हैं, जिनका उद्देश्य मुंबई की उपनगरीय रेल व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। ये परियोजनाएँ मुंबई रेल विकास निगम  की देखरेख में हैं। मुंबई रेल विकास निगम  ने 15,000 करोड़ रुपये की एक बड़ी योजना भी घोषित की है, जो मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तीसरे चरण (3B) का हिस्सा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मालगाड़ियों और लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए अलग ट्रैक बनाना है, जिससे लोकल ट्रेनों को भीड़ और देरी से बचाया जा सके।
 

Read More मुंबई : ट्रैफिक जुर्माने की राशि 700 करोड़ से अधिक; वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू करने का फैसला