महाराष्ट्र में गणेश उत्सव मंडल कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 

Union Home Minister Amit Shah and BJP President JP Nadda will participate in Ganesh Utsav Mandal programs in Maharashtra

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव मंडल कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज महाराष्ट्र में गणेश उत्सव मंडल कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. जानकारी के मुताबिक अमित शाह मुंबई में और जेपी नड्डा पुणे में गणेश उत्सव के कार्यक्रमों में शरीक होंगे. बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में तीन गणेशोत्सव कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. गृहमंत्री वह लाल बाग के राजा, बांद्रा पश्चिम में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा स्थापित गणेश जी और अंधेरी पूर्व में श्री मोगरेश्वर सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल द्वारा स्थापित गणेश जी के दर्शन व पूजन करेंगे. 

मुंबई : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज महाराष्ट्र में गणेश उत्सव मंडल कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. जानकारी के मुताबिक अमित शाह मुंबई में और जेपी नड्डा पुणे में गणेश उत्सव के कार्यक्रमों में शरीक होंगे. बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में तीन गणेशोत्सव कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. गृहमंत्री वह लाल बाग के राजा, बांद्रा पश्चिम में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा स्थापित गणेश जी और अंधेरी पूर्व में श्री मोगरेश्वर सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल द्वारा स्थापित गणेश जी के दर्शन व पूजन करेंगे. 

 

Read More बीड में बड़ा हादसा: गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 2 महिलाओं की मौत

बीजेपी अध्यक्ष भी कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जबकि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पुणे में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा स्थापित श्रीगणेश जी के दर्शन एवं पूजन करेंगे. जेपी नड्डा पुणे के श्री साई मित्र मंडल, कोथरुड, साने गुरुजी तरुण मंडल, सदाशिव पीठ, श्री कसबा गणपती मंडल, केस पीठ, श्रीमंत दगड़ूसेठ हलवाई गणपती ट्रस्ट, बेलबाग मंडई के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे. 

Read More भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: पनवेल जंक्शन का दबाव कम करने के लिए 172 करोड़ रुपये की नई रेल लाइन को मंजूरी

सीएम फडणवीस ने अमित शाह का किया स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात मुंबई पहुंचे. उनका स्वागत करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हवाई अड्डे पर पहुंचे. सूत्रों ने बताया कि अमित शाह राज्य सरकार के सह्याद्रि अतिथि गृह में ठहरेंगे और आज सुबह लालबागचा राजा गणपति के दर्शन करने जाएंगे. उन्होंने बताया कि वह कुछ अन्य गणेश मंडलों में भी जाएंगे. 
इससे पहले, अमित शाह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात करेंगे. अमित शाह ऐसे समय में मुंबई पहुंचे हैं जब मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण के लिए यहां आंदोलन शुरू किया गया है. जरांगे के हजारों समर्थक दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान के पास एकत्र हुए हैं, जहां उन्होंने भूख हड़ताल शुरू की है.

Read More महाराष्ट्र सरकार ने ब्लड बैंकों के ऑडिट का फैसला लिया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार  मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन
ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका
मुंबई : 800 करोड़ रुपये की ठगी: ईडी की मुंबई से लेकर बंगलूरू तक छापेमारी, क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजी गई ठगी की रकम
मुंबई: ओला-उबर जैसे एग्रीगेटर ड्राइवरों के लिए 5 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य, सरकार ने तय किए नए नियम