पुणे : बीएमडब्ल्यू कार से उतरकर ट्रैफिक सिग्नल पर पेशाब और अश्लील हरकत करने के मामले में दो गिरफ्तार

Pune: Two arrested for getting out of BMW car and urinating and doing obscene acts at a traffic signal

पुणे : बीएमडब्ल्यू कार से उतरकर ट्रैफिक सिग्नल पर पेशाब और अश्लील हरकत करने के मामले में दो गिरफ्तार

बीएमडब्ल्यू कार से उतरकर ट्रैफिक सिग्नल पर पेशाब और अश्लील हरकत करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने सतारा जिले से गिरफ्तार कर लिया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी फरार थे. अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार की सुबह यरवदा के शास्त्रीनगर इलाके में हुई और वीडियो एक राहगीर ने रिकॉर्ड किया था.

पुणे : बीएमडब्ल्यू कार से उतरकर ट्रैफिक सिग्नल पर पेशाब और अश्लील हरकत करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने सतारा जिले से गिरफ्तार कर लिया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी फरार थे. अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार की सुबह यरवदा के शास्त्रीनगर इलाके में हुई और वीडियो एक राहगीर ने रिकॉर्ड किया था. अधिकारी ने कहा कि वीडियो के बारे में जानकारी मिलने के बाद यरवदा पुलिस थाने में कार चालक गौरव आहूजा और उनके साथी भाग्येश ओसवाल के खिलाफ सार्वजनिक उपद्रव, तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने सहित अन्य अपराधों के लिए भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

हिरासत में दोनों आरोपी
पुलिस ने बताया कि भाग्येश ओसवाल को उनके घर से और बाद में गौरव आहूजा को सतारा के कराड तहसील से गिरफ्तार कर लिया गया. यरवदा पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि ओसवाल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, क्योंकि हमारा मानना ​​है कि उस समय युवक नशे में थे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुणे के येरवडा इलाके में स्थित शास्त्री चौक का है, जहां BMW कार से उतरकर सड़क के बीच गौरव आहूजा महिलाओं के सामने पेशाब करने लगा.

Read More महाराष्ट्र : उद्धव ने एकनाथ शिंदे को सांसदों को अपने पाले में लाने की चुनौती दी

राहगीर ने बनाया वीडियो
गौरव की अश्लील हरकत को देख यहां से बाइक पर गुजरने वाले एक व्यक्ति ने रुक कर अपना मोबाइल फोन निकाला और युवक की इस अश्लील हरकत को रिकॉर्ड करना शुरू किया. इस दौरान गौरव कई बार मोबाइल कैमरे के सामने भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. BMW कार में उसका साथी भाग्येश ओसवाल बैठा हुआ था जो अपना वीडियो मोबाईल फोन में रिकॉर्ड होता हुआ देख शराब की बोतल छुपाने लगा. इसके बाद दोनों कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए. भागते हुए भी वो तेज गति से कार चला रहे थे.

Read More पुणे : जाली दस्तावेज से जमानत दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता यशवंत किलेदार की मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन के निर्माण को रोकने की धमकी पर बिहार सरकार ने दिया जवाब 
मुंबई लोकल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम! अप्रैल 2026 से पटरी पर उतरेगी ऑटोमैटिक डोर नॉन एसी लोकल
मुंबई  : नए मेयर के लिए अभी और करना होगा इंतजार ; बीजेपी गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करे
कल्याण- डोंबिवली में मनसे ने विकास के नाम पर समर्थन दिया- एकनाथ शिंदे
मुंबई : शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह विवाद मामले में 18 फरवरी तक टली सुनवाई