मुंबई : विशेष छापों के दौरान २१८ किलोग्राम मिलावटी पनीर और ४७८ लीटर दूषित दूध नष्ट 

Mumbai: 218 kg of adulterated cheese and 478 litres of contaminated milk destroyed during special raids

मुंबई : विशेष छापों के दौरान २१८ किलोग्राम मिलावटी पनीर और ४७८ लीटर दूषित दूध नष्ट 

त्योहारों के मौसम की शुरुआत के साथ ही एफडीए ने मुंबई में मिलावटखोरी के खिलाफ अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने ४२ खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया है। प्रयोगशाला परीक्षण के लिए ५५ खाद्य नमूने एकत्र किए हैं और विशेष छापों के दौरान २१८ किलोग्राम मिलावटी पनीर और ४७८ लीटर दूषित दूध नष्ट किया है।

मुंबई : त्योहारों के मौसम की शुरुआत के साथ ही एफडीए ने मुंबई में मिलावटखोरी के खिलाफ अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने ४२ खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया है। प्रयोगशाला परीक्षण के लिए ५५ खाद्य नमूने एकत्र किए हैं और विशेष छापों के दौरान २१८ किलोग्राम मिलावटी पनीर और ४७८ लीटर दूषित दूध नष्ट किया है।

 

Read More मुंबई में पंजीकृत बेकरी और रेस्तराँ को फायर ब्रिगेड से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं 

एंटॉप हिल में मिलावटी पनीर जब्त
एंटॉप हिल में पुलिस के साथ मिलकर की गई एक बड़ी कार्रवाई में एफडीए अधिकारियों ने बिना लेबल के बेचे जा रहे एनालॉग चीज को जब्त किया। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए रख लिए गए, जबकि शेष २१८ किलो चीज को बाजार में पनीर के रूप में बेचे जाने से रोकने के लिए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। एफडीए के संयुक्त आयुक्त (खाद्य) मंगेश माने ने पुष्टि की कि नष्ट किए गए चीज की अनुमानित कीमत ५४,६२५ रुपए है।

Read More मुंबई: 21 किलोग्राम गोल्ड स्मगलिंग; बड़े गोल्ड स्मगलिंग के रैकेट पर पर्दाफाश 

दहिसर में ४७८ लीटर दूषित दूध नष्ट
दहिसर में एक अन्य मामले में विभिन्न ब्रांडों के दूध में मिलावट करने वाले एक मिलावटखोर को पकड़ा गया, जिसके परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं के लिए असुरक्षित समझे गए ४७८ लीटर दूध को जब्त कर नष्ट कर दिया गया।

Read More मुंबई : यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार; मीरा-भायंदर डबल-डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन 

फेरीवालों से खरीदारी के खिलाफ चेतावनी
माने ने कहा कि फेरीवालों या सड़क किनारे विक्रेताओं से मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदने के प्रति भी आगाह किया, क्योंकि ऐसे उत्पाद अक्सर गुणवत्ता जांच से बच जाते हैं। पैकेज्ड उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं को प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए पैकेजिंग विवरण जैसे सीरियल नंबर, कोड, मॉडल नंबर, ट्रेडमार्क और पेटेंट जानकारी की जांच करनी चाहिए।

Read More नवी मुंबई : ‘माझी वसुंधरा’ अभियान में  प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए एनएमएमसी का प्रयास तेज 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान  वसूले ₹1.99 करोड़ Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान वसूले ₹1.99 करोड़
मुंबई: ATS ने प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप्स से लिंक होने की वजह से कुर्ला, गोवंडी, शिवाजी नगर में तलाशी ली
ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने VSR एयरक्राफ्ट की होलिका जलाई, अजित पवार की मौत की जांच की मांग की
Pune : नागरिक अब हर सोमवार को बिना अपॉइंटमेंट के सीधे पुलिस कमिश्नर से मिल सकते है
मुंबई के बोरीवली इलाके में ज्वेलरी शॉप में 7.88 करोड़ की चोरी, मामले में तीन गिरफ्तार
पुणे कोरेगांव पार्क-मुंधवा रोड पर रॉयर फार्म में होली प्रोग्राम के दौरान लाइट गर्डर गिरने से 15 से 16 लोगों के घायल होने की खबर