महाराष्ट्र के भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने नये कृषि कानूनों का विरोध करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

महाराष्ट्र के भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने नये कृषि कानूनों का विरोध करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

महाराष्ट्र के भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कृषि क्षेत्र से जुड़े विधेयकों को संसद से पारित कराने का विरोध करने पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मामले पर रुख कुछ और नहीं बल्कि दोहरा मानदंड है क्योंकि वह सत्ता से बाहर है।

Read More मुंबई : ‘कौन ज्यादा लड़कियां फंसाएगा’ की शर्त ने तबाह की कई जिंदगियां, आपसी झगड़े ने खोला खौफनाक राज

नवी मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि विपक्षी पार्टियां केवल राजनीति की वजह से इन विधेयकों के खिलाफ है।

Read More मुंबई में ड्रग्स का कारोबार करने वाले तस्करों पर एक्शन, दो मंजिला मकान ध्वस्त   

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यही कांग्रेस जब सत्ता में थी जो इसी तरह का बदलाव (कानून में) करने का वादा कर रही थी। अब वह महज राजनीति के लिए विरोध कर रही है। वास्तव में इन कानूनों को लागू नहीं किया जाना किसान विरोधी होगा।’’

Read More मुंबई-पुणे रूट पर 5 घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी

फडणवीस ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान इसी वादे का उल्लेख किया था। इसलिए, उसका मौजूदा रुख पूरी तरह से दोहरा मानदंड है।’’

Read More मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा एक्शन, मुंबई में जब्त की 1745 करोड़ रुपये की कोकीन

गौरतलब है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों का दावा है कि नया कृषि कानून किसानों के बजाय कंपनियों के हित में है। हालांकि, सरकार ने इससे इनकार किया है।