मुंबई : काला चौकी पुलिस ने पांच आरोपियों को ५ विदेशी पिस्तौल के साथ पकड़ा 

Mumbai: Kala Chowki police arrested five accused with 5 foreign pistols

मुंबई : काला चौकी पुलिस ने पांच आरोपियों को ५ विदेशी पिस्तौल के साथ पकड़ा 

मुंबई में खतरनाक हथियारों के साथ शूटर के पकड़े जाने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। ३२ एमके फील्ड बंदूक, १२ बोर डबल बैरल गन, विदेशी रिवॉल्वर, मैगजीन और कई जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस इसे गंभीरता से देखते हुए इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि मुंबई में हाई प्रोफाइल मर्डर के लिए संभवत: अंडरवर्ल्ड ने ये हथियार भेजे हैं।

मुंबई : मुंबई में खतरनाक हथियारों के साथ शूटर के पकड़े जाने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। ३२ एमके फील्ड बंदूक, १२ बोर डबल बैरल गन, विदेशी रिवॉल्वर, मैगजीन और कई जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस इसे गंभीरता से देखते हुए इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि मुंबई में हाई प्रोफाइल मर्डर के लिए संभवत: अंडरवर्ल्ड ने ये हथियार भेजे हैं।

 

Read More बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा नागरिकों के लिए किफायती दरों पर शुरू की गई डेब्रिस-ऑन-कॉल सेवा

बता दें कि हाल ही में बिश्नोई गैंग द्वारा कॉमेडियन किंग कपिल शर्मा को जान से मार डालने की धमकी दी गई थी। पिछले हफ्ते काला चौकी पुलिस ने पांच आरोपियों को ५ विदेशी पिस्तौल के साथ पकड़ा था। सभी आरोपी हरियाणा के रहनेवाले हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का वर्चस्व हरियाणा और पंजाब में ज्यादा है, तभी से मुंबई पुलिस का माथा ठनका हुआ है और शक है कि किसी हाईप्रोफाइल व्यक्ति का गेम करने के फिराक में शूटर्स लगे हुए हैं। पुलिस ने पहले ही मुंबई स्थित कपिल शर्मा के घर के पास सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर असल साजिश उगलवाने की कोशिश कर रही है।

Read More अडानी समूह के धारावी पुनर्विकास को दिए गए टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

सूचना के आधार पर अंटाप हिल पुलिस ने छापेमारी कर ५२ वर्षीय इस आरोपी को गिरफ्तार किया। मकान की तलाशी लेने पर पुलिस को जो हथियार मिले हैं, उसे देखकर वह दंग रह गई। आरोपी के पास से ३ फील्ड गन, १ डबल बैरल गन, १८ काटरेज और ४९ जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी से सख्ती से पुलिस पूछताछ करते हुए यह पता करने की कोशिश कर रही है कि वह खतरनाक हथियार किसे देने वाला था।

Read More वकोला पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज  

एक हफ्ते के भीतर दो जगहों से हथियार मिलने से पुलिस की बेचैनी बढ गई है, क्योंकि बिश्नोई गैंग ने एक ऑडियो जारी कर कपिल शर्मा को जान से मार डालने की धमकी दी थी। ऑडियो में कहा गया था कि कपिल शर्मा के संबंध सलमान खान से अच्छे हैं, इसलिए कपिल को अंजाम भुगतना होगा। यह भी धमकी दी थी कि सलमान खान के साथ काम करनेवाले डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर और एक्ट्रेस को भी नहीं बख्शा जाएगा। गैंग ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा था कि वह मुंबई में ऐसे हालात पैदा कर देगा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

Read More  घाटकोपर ईस्ट में पानी की टंकी में गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत