मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी E10 मॉडल वाली बुलेट ट्रेन

E10 model bullet train will run on Mumbai-Ahmedabad route

मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी E10 मॉडल वाली बुलेट ट्रेन

भारत में बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। खबर है कि भारत पहले जापान में बनी E5 मॉडल की बुलेट ट्रेन का ट्रायल करेगा। इसके बाद E10 मॉडल की नई बुलेट ट्रेन खरीदेगा। अधिकारियों का कहना है कि E10 ट्रेनें भारत और जापान में लगभग एक ही समय पर, 2030 के आसपास शुरू होंगी। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच बन रहे हाई स्पीड कॉरिडोर पर ये नई जापानी ट्रेनें चलेंगी। यह कॉरिडोर 508 किलोमीटर लंबा है।

मुंबई : भारत में बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। खबर है कि भारत पहले जापान में बनी E5 मॉडल की बुलेट ट्रेन का ट्रायल करेगा। इसके बाद E10 मॉडल की नई बुलेट ट्रेन खरीदेगा। अधिकारियों का कहना है कि E10 ट्रेनें भारत और जापान में लगभग एक ही समय पर, 2030 के आसपास शुरू होंगी। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच बन रहे हाई स्पीड कॉरिडोर पर ये नई जापानी ट्रेनें चलेंगी। यह कॉरिडोर 508 किलोमीटर लंबा है। इसमें से 352 किलोमीटर गुजरात में और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में है। इसे जापान की शिंकानसेन तकनीक से बनाया जा रहा है। इससे स्पीड, सुरक्षा और भरोसे के मामले में नए मानक स्थापित होने की उम्मीद है।

 

Read More मुंब्रा की लोकल ने ली एक और जान, ट्रेन से गिरकर हुई मौत

भारत का मिलेगी सबसे आधुनिक बुलेट ट्रेन
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि जापान की शिंकानसेन अभी E5 ट्रेनें चला रही है। अगली पीढ़ी की ट्रेनें E10 होंगी। जापान और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को देखते हुए, जापान सरकार ने इस प्रोजेक्ट में E10 शिंकानसेन ट्रेनें देने पर सहमति जताई है। इसका मतलब है कि जापान भारत को सबसे आधुनिक बुलेट ट्रेन तकनीक देने के लिए तैयार है।

Read More मुंबई : लोकल ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश
जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज
मुंबई : पुलिस ने दहिसर चेक पोस्ट के पास कंटेनर से 58 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया
मुंबई : फ्री एंट्री, क्यूआर कोड और हजारों रंग, काला घोड़ा फेस्टिवल में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब
मुंबई : पहले हुआ शिकार, फिर खुद बन गया ठग; मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का कंबोडिया कनेक्शन भी 
मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज