मुंबई के सभी कबूतर खाना होंगे बंद; मंत्री उदय सामंत की विधान परिषद में घोषणा

All pigeon houses in Mumbai will be closed; Minister Uday Samant made the announcement in the Legislative Council

मुंबई के सभी कबूतर खाना होंगे बंद; मंत्री उदय सामंत की विधान परिषद में घोषणा

मंत्री उदय सामंत ने विधान परिषद में बताया कि मुंबई के सभी कबूतर खाने को बंद किया जाएगा। कबूतर खाने के आस-पास रहने वाले नागरिकों की मांग पर सरकार ने यह निर्णय लिया है। गुरुवार को शिवसेना की सदस्य मनीषा कायंदे ने कबूतर खाने का मुद्दा उपस्थित किया था, जिसके जवाब में वे बोल रहे थे। सामंत ने कहा कि मुंबई के कुल 51 कबूतर खाने हैं।

 मुंबई। मंत्री उदय सामंत ने विधान परिषद में बताया कि मुंबई के सभी कबूतर खाने को बंद किया जाएगा। कबूतर खाने के आस-पास रहने वाले नागरिकों की मांग पर सरकार ने यह निर्णय लिया है। गुरुवार को शिवसेना की सदस्य मनीषा कायंदे ने कबूतर खाने का मुद्दा उपस्थित किया था, जिसके जवाब में वे बोल रहे थे। सामंत ने कहा कि मुंबई के कुल 51 कबूतर खाने हैं।

 

Read More मुंब्रा रेलवे स्टेशन ट्रैक के पास आग; तुरंत काबू पा लिया गया

इस कबूतर खाने के कारण स्थानीय नागरिकों को प्रदूषण, बिमारी जैसे परेशानी का सामना कारण पड़ रहा है। इसलिए कबूतर खाना बंद करने के लिए मुंबई मनपा को आदेश दिया जाएगा। उदय सामंत ने कहा कि कबूतर खाने के कारण लोगों को सांस जैसे अनेक बिमारी होती है, जिसे गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने कबूतर खाने को बंद करने के लिए आदेश दिया था, लेकिन बाद में दोबारा शुरू कर दिया गया।

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

कबूतर खाने के शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य प्रभावित हो रही है। सामंत ने कहा कि एक महीने के भीतर कबूतर खाना बंद करने के लिए विशेष अभियान चलाने और जनजागृति अभियान शुरू करने के लिए मनपा को जल्द ही निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ साथ कबूतरों को दाना खिलाना बंद किया जाए इसके लिए जनजागृति अभियान शुरू किया जाएगा।

Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार