मुंबई : कुर्ला मदर डेयरी की जमीन दिए जाने के निर्णय का नागरिकों द्वारा विरोध

Mumbai: Citizens protest against the decision to give Kurla Mother Dairy land

मुंबई : कुर्ला मदर डेयरी की जमीन दिए जाने के निर्णय का नागरिकों द्वारा विरोध

धारावी पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत धारावी के निवासियों के पुनर्वासन के लिए कुर्ला मदर डेयरी की जमीन दिए जाने के निर्णय का नागरिकों द्वारा विरोध किया जा रहा है. इस संबंध में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर उनके विरोध के बारे में जानकारी दी है.

मुंबई : धारावी पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत धारावी के निवासियों के पुनर्वासन के लिए कुर्ला मदर डेयरी की जमीन दिए जाने के निर्णय का नागरिकों द्वारा विरोध किया जा रहा है. इस संबंध में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर उनके विरोध के बारे में जानकारी दी है. पत्र में कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने लिखा है कि धारावी पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत धारावी के निवासियों का पुनर्वासन धारावी में न करके कुर्ला स्थित मदर डेयरी की जमीन पर किया जाने वाला है. ऐसा निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है. विकासकर्ता के हितों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील मानी जाने वाली कुर्ला मदर डेयरी की जमीन को धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए देने के लिए नियमों और शर्तों में बदलाव किया गया है.

 

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

बॉटनिकल गार्डन की स्थापना की जाए 
वर्षा गायकवाड़ ने पत्र में लिखा है कि कुर्ला मदर डेयरी की जमीन धारावी पुनर्विकास परियोजना को दिए जाने का कुर्ला निवासियों द्वारा तीव्र विरोध किया जा रहा है. नागरिकों की यह मांग है कि मदर डेयरी की जमीन धारावी पुनर्विकास परियोजना को न देकर वहां बॉटनिकल गार्डन (वनस्पति उद्यान) की स्थापना की जाए. इस क्षेत्र में एक हजार से अधिक बहुमूल्य पेड़ मौजूद हैं और यह क्षेत्र पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. 

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी